फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mau News: एक दिन में 50 सेमी की रफ्तार से बढ़ रहा सरयू का जलस्तर

विज्ञापन
विज्ञापन
दोहरीघाट। सरयू नदी में 50 सेमी की रफ्तार से जलस्तर बढ़ रहा है। तटवर्ती इलाकों के पास रहने वाले लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। पहाड़ों और मैदानी इलाकों में लगातार हो रही बारिश से सरयू नदी के जलस्तर में प्रतिदिन वृद्धि हो रही है।
विज्ञापन

गौरी शंकर घाट पर नदी का जलस्तर शुक्रवार को 68.30 मीटर रहा। जबकि बृहस्पतिवार को जलस्तर 67.80 मीटर था। 24 घंटे में नदी के जलस्तर में 50 सेंटीमीटर की वृद्धि हुई। नदी अब खतरे के निशान 69.90 से 1.60 मीटर नीचे बह रही है। नदी में उफान से ऐतिहासिक धरोहरों के अस्तित्व पर भी खतरा मंडरा रहा है।
लहरें भारतमाता मंदिर की दीवार पर टकरा रही हैं। नदी के उग्र होने से नगर की ऐतिहासिक धरोहर मुक्तिधाम, दुर्गा मंदिर, शाही मस्जिद, लोक निर्माण विभाग का डाक बंगला पर खतरा मंडराने लगा है। तटवर्ती इलाकों धनौली रामपुर, नई बाजार, नौली, चिऊंटीडांड़, लामी, तारनपुर, कादीपुर, हरधौली, बहादुरपुर, बुढावर, पतनई, सरयां, ठिकरहिया, नगरीपार, रसूलपुर, सूरजपुर सहित विभिन्न इलाकों में किसान चिंतित हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें