फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एकजुट हुए बीएलओ किया विरोध प्रदर्शन

Tue, 18 Aug 2015 11:38 PM IST
ब्यूरो, अमर उजाला, मऊ
विज्ञापन
विज्ञापन
मतदाता सूची में भारी गड़बड़ी की शिकायतों की मार झेल रहे बीएलओ मंगलवार को विरोध पर उतर आए।  रानीपुर ब्लाक मुख्यालय पर बीएलओ ने मतदाताओं पर सूची तैयार करते समय दुर्व्यवहार और उत्पीड़न का आरोप लगाया। उनके समर्थन में परिषदीय विद्यालयों के शिक्षकों ने भी प्रदर्शन किया।
विज्ञापन



प्राथमिक शिक्षक संघ के जिलाध्यक्ष शिवशंकर सिंह के नेतृत्व में सैकड़ों बीएलओ और शिक्षक ब्लाक मुख्यालय पर पहुंचे। और प्रदर्शन शुरू कर दिया। उनका कहना था कि गांव के विद्यालय पर आकर ग्रामीण दबंगई कर रहे हैं।


जिन मतदाताओं का नाम गांव से बाहर रहने पर सूची से नाम अलग कर दिया गया है, उन्हें भी शामिल करने का अनुचित दबाव बनाया जा रहा है। जिन मृतकों का नाम काट दिए गए थे, लेकिन प्रकाशन के बाद उनका नाम सूची में नहीं कट पाया, अथवा जीवितों का नाम कटने से छूट गया है,
विज्ञापन



 उसे लेकर भी बीएलओ को अपमानित किया जा रहा है। विद्यालय पर पठन-पाठन के बजाए झगड़े का माहौल बन गया है। उनका दावा था कि उनके स्तर से सूची में गड़बड़ियों को काफी कम किया गया है। पूरी छानबीन के बाद ही सूची सौंपी है। लेकिन प्रकाशन के बाद पता नहीं कैसे इतनी सारी गड़बड़ियां उजागर हो रही हैं।


वक्ताओं ने कहा उनकी सुरक्षा सुनिश्चित की जाए और विद्यालयों पर बीएलओ के साथ होने वाले दुर्व्यवहार पर अंकुश लगाया जाए। उधर शिक्षकों का कहना था कि चूंकि इस समय विद्यालय भी खुले हुए हैं और बच्चे स्कूल आ रहे हैं, ऐसे में सूची में नाम शामिल करने और काटने का कार्य भी चल रहा है।


 इससे विद्यालय पर शोरशराब के दौरान पठन पाठन पूरी तरह बाधित रहता है। विरोध प्रदर्शन कर रहे लोगों से बीडीओ शिवमृर्ति रावत ने फोन पर वार्ता की। उन्होंने बीएलओ के समक्ष आने वाली कठिनाइयों के बारे में उच्चाधिकारियों को अवगत कराने का आश्वासन दिया।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें