फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mau News: पत्नी के बगल में पूर्व सांसद बालकृष्ण की बनी समाधि

विज्ञापन
पूर्व सांसद बालकृष्ण चौहान को समाधी देने के समय गार्ड ऑफ ऑनर देते पुलिसकर्मी और मौजदू भीड़
विज्ञापन
घोसी लोकसभा क्षेत्र के बसपा के पूर्व सांसद बालकृष्ण चौहान का पार्थिव शरीर सोमवार को सुबह 6:30 बजे उनके पैतृक आवास मुहम्मदाबाद गोहना पहुंचा। नोनियापुर रोड पर उनके एएनएम कॉलेज परिसर में समाधि दी गई।
विज्ञापन

शव आने की सूचना पर अल सुबह ही विभिन्न दलों के सैकड़ों नेता और कार्यकर्ता उनके आवास पर पहुंच गए। सभी ने भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की।
बालकृष्ण चौहान के निधन की खबर सुनकर उत्तर प्रदेश के कैबिनेट मंत्री दारा चौहान, मुहम्मदाबाद गोहना के सपा विधायक राजेंद्र कुमार सहित सैकड़ो नेता और कार्यकर्ता उनके आवास पर पहुंचे और श्रद्धांजलि अर्पित की।
दोपहर 1 बजे आवास से 500 मीटर दूर उनकी पत्नी की समाधि के बगल में समाधि बनाई गई। घोसी लोकसभा के पूर्व बसपा सांसद और मुहम्मदाबाद गोहना के कबीराबाद निवासी बालकृष्ण चौहान का रविवार को राम मनोहर लोहिया अस्पताल दिल्ली में निधन हो गया था।
विज्ञापन


व्यापार मंडल ने भी जताया शोक

दिवंगत पूर्व सांसद बसपा नेता बालकृष्ण चौहान के निधन पर विभिन्न दलों के नेताओं और व्यापार मंडल ने शोक जताया है। व्यापार मंडल अध्यक्ष जगदीश प्रसाद गुप्ता, अंजनी गुप्ता, लालजी वर्मा आदि व्यापारियों ने शोक बैठक कर श्री चौहान के निधन को क्षेत्र के लिए अपूरणीय क्षति बताया। कांग्रेस नेता वीरेंद्र तिवारी, उमाशंकर सिंह, बसपा के अशोक कुमार, धर्म सिंह गौतम, सपा विधायक राजेंद्र कुमार, भाजपा नेता प्रदुम्न प्रताप, छोटू प्रसाद नगर पंचायत अध्यक्ष प्रतिनिधि दीपक डायमंड आदि ने श्री चौहान के निधन पर शोक जताते हुए श्रद्धांजलि अर्पित की।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें