फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mau News: किशोर की मौत, सदमे में परदादी की भी गई जान

विज्ञापन
मृतक विक्की। फाइल फोटो
विज्ञापन
- करहां गांव का मामला, एक साथ उठीं दो अर्थियां
विज्ञापन

करहां (मऊ)। रानीपुर थाना क्षेत्र के भतड़ी चक भतड़ी गांव में मंगलवार को विक्की (17) और उसकी परदादी सोमारी देवी (85) की अर्थी एक साथ उठी। सोमवार की सुबह विक्की की दिल्ली में मौत हो गई थी। मंगलवार को शव घर पहुंचते ही परदादी को सदमा लगा और उनकी भी मौत हो गई।
विज्ञापन


भतड़ी चक भतड़ी गांव निवासी श्यामसुंदर अपनी पत्नी, दो बेटों और एक बेटी के साथ दिल्ली में कारोबार करते हैं। सोमवार की सुबह उनका छोटा बेटा विक्की स्कूल जाने से पहले सीढ़ी पर झाड़ू लगा रहा था। पैर फिसलने से गिर जाने के कारण उसके सिर में गंभीर चोट आ गई। अस्पताल ले जाने पर डॉक्टर ने मृत घोषित कर दिया। परिजन दिल्ली से शव लेकर मंगलवार की अलसुबह पांच बजे घर पहुंचे। सूचना मिलते ही परदादी सोमारी देवी की तबीयत बिगड़ी और उनकी भी मौत हो गई। मंगलवार को एक साथ दो अर्थियां उठीं। दोनों का गाजीपुर स्थित गंगा किनारे घाट पर एक साथ अंतिम संस्कार किया गया। पिता श्यामसुंदर ने बताया कि विक्की 11वीं में पढ़ता था। तीन भाई-बहनों में सबसे छोटा था।

मृतक विक्की। फाइल फोटो

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें