घोसी नगर के मझवारा मोड़ स्थित महान सूफी संत ख्वाजा महमूद बहरंग बेलाली के
उर्स पर मंगलवार को कुरानख्वानी के बाद शाम को खादिम जफरुद्दीन कादरी के
आवास डाकबंगला रोड से पवित्र चादर जुलूस निकाला गया। जुलूस मजार पर जाकर
देर शाम को समाप्त हुआ।
देर रात्रि तक चले जलसे में मौलाना हाशमी,
मौलाना कमाल ने ख्वाजा जी के दीनी रास्ते पर चलने को कहा। चादर जुलुस
डाकबंगला रोड से चार बजे से प्रारंभ होकर कस्बा बाजार होते हुए ख्वाजा के
मजार पर चढ़ाया गया।
इस अवसर पर मौलाना जमाल, मौलाना कमालकारी गुलाम,
मौलाना अशफाक, मुसाहिद, इरफान अहमद, अमीर अहमद, सुजीत सिंह, अजय सिंह आदि
लोग रहे।