फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mau News: मंदिरों में हुई द्वितीय ब्रह्मचारिणी की पूजा

विज्ञापन
विज्ञापन
नवरात्र के दूसरे दिन शुक्रवार को नगर सहित जिले के विभिन्न दुर्गा मंदिरों में मां दुर्गा के द्वितीय स्वरूप ब्रह्मचारिणी की आराधना की गई। पूजा-अर्चना के लिए मंदिरों में देर शाम तक श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ी रही। भक्तों के जयकारों से वातावरण गूंजायमान रहा।
विज्ञापन

सुबह से ही मंदिरों में श्रद्धालुओं का रेला लगा रहा। भक्त अपनी मनोकामनाएं लेकर देवी के दर्शन के लिए पहुंचे। नगर सहित जिले के प्रमुख दुर्गा मंदिरों में सुरक्षा के मद्देनजर पुलिस बल तैनात रहा।
नगर स्थित शीतला माता धाम और वनदेवी धाम में तालाब आकर्षण का केंद्र रहा। दर्शन-पूजन के बाद बच्चों और महिलाओं की सबसे अधिक भीड़ तालाब में मछलियों को देखने के लिए जुटी रही।
विज्ञापन

जिला मुख्यालय से 11 किमी दूर स्थित वनदेवी धाम और शहर के शीतला माता धाम सहित अन्य प्रमुख देवी मंदिरों में भी श्रद्धालुओं की भारी भीड़ देखने को मिली।
शीतला माता धाम में श्रद्धालु देवी मां के पूजन-अर्चन के लिए अपनी बारी का इंतजार करते नजर आए और जयकारे लगाते रहे। पूरा मंदिर परिसर भक्तिमय माहौल में डूबा रहा। यही स्थिति वनदेवी धाम में भी रही, जहां दिनभर दर्शन-पूजन के लिए भीड़ लगी रही।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें