मऊ। संयुक्त किसान मोर्चा (एसकेएम) के आह्वान पर सोमवार को विभिन्न किसान संगठनों के प्रतिनिधियों ने नगर बलिया मोड़ स्थित घोसी के सांसद राजीव राय के घर पहुंचे। जहां सांसद प्रतिनिधि को किसानों की ज्वलंत समस्याओं से संबंधित एक विस्तृत मांग-पत्र सौंपा।
मांग पत्र सौंपने के दौरान रामकुमार भारती ने कहा कि संयुक्त किसान मोर्चा देश के सभी सांसदों को यह मांग पत्र सौंपी है। जिससे देश के सभी सांसद सरकार के लिखित आश्वासन के वादा खिलाफी को जाने।
साथ ही सदन में सरकार से सवाल पूछे। उन्होंने कहा कि 9 दिसंबर 2021 के लिखित आश्वासनों की याद दिलाते हुए कहा कि पांच साल बीत जाने के बाद भी न्यूनतम समर्थन मूल्य की कानूनी गारंटी, कर्जमाफी, बिजली का निजीकरण रोकने और मुकदमों की वापसी जैसे वादे पूरे नहीं हुए हैं, जिससे किसानों में गहरा रोष है।
दीनानाथ मौर्य ने कहा कि डॉ. एम.एस. स्वामीनाथन आयोग के आधार पर सभी फसलों के लिए कानून बनाकर खरीद की व्यवस्था हो। किसान प्रतिनिधियों ने चेतावनी दी कि यदि इन न्यायसंगत मांगों को जल्द पूरा नहीं किया गया, तो तीव्र आंदोलन शुरू करने को बाध्य होंगे।
इस दौरान रामकुमार भारती, दीनानाथ मौर्य, राम नवल सिंह, शैलेन्द्र कुमार, राम प्रवेश यादव, सिकंदर, अब्दुल अज़ीम खां, बसंत कुमार, वीरेंद्र कुमार, सुबाष चक्रदेवा, छागुर चौहान, कैलाश चौहान, छवि शर्मा और दिनेश मुख्य रूप से उपस्थित रहे। संवाद