फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

व्यापारी की मौत के 72 घंटे बाद आई रिपोर्ट, मृतक निकला पॉजिटिव

विज्ञापन
विज्ञापन
दोहरीघाट। कस्बे के नवापुरा मुहल्ला निवासी 56 वर्षीय व्यापारी की रिपोर्ट पॉजिटिव मिली। व्यापारी की तीन दिन पहले ही मौत हो गई है। मृतक ने तबियत खराब होने पर बीते 16 जुलाई को गोरखपुर इलाज कराने पहुंचे थे। जहां निजी अस्पताल ने उसका कोविड-19 जांच कराया था।जहां बुधवार को उसकी रिपोर्ट पॉजिटिव मिली। अस्पताल प्रबंधन ने इसकी सूचना जिले के स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों को दी।
विज्ञापन

दोहरीघाट नगर पंचायत के नवापुरा निवासी 56 वर्षीय जो कि नगर के रोडवेज डिपो के पास हार्डवेयर दुकान संचालक हैं। तबियत खराब होने पर वह इलाज कराने के लिए बीते 16 जुलाई को गोरखपुर गया था। यहां अस्पताल प्रबंधन ने इलाज से पहले अधेड़ का कोविड-19 जांच के लिए सैंपल लिया था। उधर सैंपल देने क बाद व्यापारी वापस घर चले आए। जहां बीते 18 जुलाई को उनकी मौत हो गई। जहां व्यापारी के परिजनों ने बिना चिकित्सीय देखरेख में अंतिम संस्कार मुक्तिधाम पर किया गया।
उधर बुधवार को गोरखपुर से आई रिपोर्ट में मृतक व्यापारी पॉजिटिव मिला। व्यापारी के पॉजिटिव मिलने के सूचना के बाद दोहरीघाट सीएचसी के स्टॉफ ने मृतक व्यापारी के तीन बेटों का सैंपल लिया। वहीं नगर पंचायत द्वारा नवापुरा मुहल्ले तथा रोडवेज डिपो स्थित दुकान को सैनिटाइज किया गया। बताया जा रहा है कि व्यापारी की मौत के बाद अंतिम संस्कार नगर के मुक्तीधाम पर किया गया। इसमें परिजन, रिश्तेदारों के अलावा बड़ी संख्या में नगर के लोग शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें