फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mau News: आउटसोर्स कर्मचारियों की भर्ती अब ऑनलाइन और पारदर्शी होगी

विज्ञापन
नगर पालिका कम्युनिटी हाल में उत्तर प्रदेश आउटसोर्स सेवा निगम के शुभारंभ पर आउटसोर्स कर्मियों को
विज्ञापन
मऊ। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने उत्तर प्रदेश आउटसोर्स सेवा निगम का शुभारंभ किया। इस दौरान निगम के पोर्टल, वेबसाइट और लोगो का अनावरण भी किया गया। लोक भवन, लखनऊ से कार्यक्रम का सजीव प्रसारण किया गया, जिसे मऊ के कम्युनिटी हॉल में भी देखा गया।
विज्ञापन

जिला सूचना अधिकारी धनपाल सिंह ने बताया कि प्रसारण के दौरान मुख्यमंत्री ने कहा कि आउटसोर्स कर्मचारियों के लिए भर्ती प्रक्रिया अब ऑनलाइन और पारदर्शी होगी। भर्ती योग्यता, मेरिट और राज्य सरकार की आरक्षण नीति के आधार पर की जाएगी। उन्होंने बताया कि भर्ती, तैनाती, उपस्थिति, वेतन, ग्रेच्युटी, बीमा और अन्य सेवा लाभों का डिजिटल प्रबंधन और निगरानी सुनिश्चित की जाएगी।
योगी आदित्यनाथ ने कहा कि कर्मचारी अपनी सेवा विवरण, बैंक खाता, उपस्थिति और भुगतान संबंधी जानकारी एक ही स्थान पर देख सकेंगे। वे शिकायत भी दर्ज करा सकेंगे और उसका समाधान प्राप्त कर सकेंगे। कर्मचारी का वेतन सीधे उसके बैंक खाते में जाएगा। कर्मचारी भविष्य निधि और कर्मचारी राज्य बीमा का योगदान नियमित रूप से जमा होगा। कोई भी आउटसोर्सिंग कंपनी वेतन से अनावश्यक कटौती नहीं कर पाएगी। सरकार कंपनी को अलग से सेवा शुल्क देगी।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि कर्मचारी भविष्य निधि का पैसा सुरक्षित रहेगा और सेवानिवृत्ति के बाद आर्थिक सुरक्षा देगा। कर्मचारी राज्य बीमा से स्वास्थ्य सुविधाएं मिलेंगी, जिसे आयुष्मान भारत जैसी योजनाओं से जोड़ने का प्रयास होगा। मातृत्व अवकाश सहित सभी वैधानिक लाभ दिए जाएंगे और किसी भी कर्मचारी का शोषण नहीं होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें