फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mau News: कोटेदार ने छह महीने से नहीं दिया अनाज, कार्डधारकों ने की नारेबाजी

विज्ञापन
नगर के दशईपोखरा पर विजयादशमी पर धू-धू कर जलता रावण का पुतला।संवाद - फोटो : reasi news
विज्ञापन
वलीदपुर। मुहम्मदाबाद गोहना तहसील के भाटीकला गांव में छह महीने से राशन नहीं मिलने से नाराज कार्डधारकों ने शुक्रवार को कोटे की दुकान पर पहुंचकर प्रदर्शन किया। किसी को पांच तो किसी को छह महीने से खाद्यान्न नहीं मिली है।
विज्ञापन

प्रदर्शन देख कोटेदार दुकान बंद करके वहां से भाग गया। कार्डधारकों ने जांच कराकर कोटेदार के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है। प्रदर्शन कर रही सुशीला देवी, विद्या देवी, बच्ची देवी, रेनू सिंह, चंद्रबाला, कमली देवी, लालती देवी, शीला देवी, मनसा देवी, कुसुम, सुमन आदि कार्डधारकों ने बताया कि अंगूठा लगाने के बाद खाद्यान्न मांगने पर कोटेदार अगले माह देने की बात कहकर टाल देता है। इस तरह किसी को दो माह, किसी को पांच तो किसी को छह महीने से राशन नहीं मिला है। शुक्रवार को जब खाद्यान्न लेने पहुंचे तो कोटेदार दुकान बंद करके भाग गया।

कोट -
कार्डधारकों ने कभी इस तरह की शिकायत नहीं की है। यदि वो लिखित शिकायत करते हैं तो, जांच कराई जाएगी। अनियमितता मिलने पर उसके खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।
- अमित कुमार, पूर्ति निरीक्षक, मुहम्मदाबाद गोहना

नगर के दशईपोखरा पर विजयादशमी पर धू-धू कर जलता रावण का पुतला।संवाद- फोटो : reasi news

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें