फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

प्राध्यापकों ने आंदोलन तेज करने का दिया अल्टीमेटम

विज्ञापन
विज्ञापन
मऊ। डीसीएसके पीजी कालेज में संविदा प्राध्यापकों का धरना बृहस्पतिवार को दसवें दिन भी जारी रहा। नाराज प्राध्यापकों ने प्रदर्शन किया और आंदोलन तेज करने की चेतावनी दी।
विज्ञापन

प्राध्यापकों ने कहा कि महाविद्यालय प्रबंध समिति ने धरनारत प्राध्यापकों से वार्ता नहीं की। महाविद्यालय की आर्थिक स्थिति इतनी सुदृढ़ है कि प्राध्यापकों को महाविद्यालय प्रशासन की ओर से गठित वेतन-समिति की सिफारिशों के अनुरूप सम्मानित वेतन दिया जा सकता है। प्राध्यापकों को वेतन-समिति की सिफारिशों के अनुसार वृद्धि सहित वेतन एवं एरियर का भुगतान किया जाए अन्यथा एक अप्रैल से प्राध्यापक आर-पार की लड़ने के लिए मजबूर होंगे। धरने में डॉ. एस.पी. सिंह दीक्षित, डॉ. पी.के.पांडेय, डॉ.जफर अहमद, डॉ.रफीक अहमद, डॉ.दिनेश श्रीवास्तव, डॉ.घनश्याम दुबे, डॉ.बृजेंद्र सिंह, डॉ. प्रशांत पांडेय, मनोज उपाध्याय, अशोक मिश्रा, रामविलास शामिल रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें