फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आग में 12 बीघा गेहूं की फसल नष्ट

विज्ञापन
मधुबन थाना क्षेत्र के बरोहा और मोलनापुर सविन में गेंहू की फसल में लगी आग के बाद जलकर बर्बाद फसल। - फोटो : MAU
विज्ञापन
दुबारी। मधुबन थाना क्षेत्र के देवारांचल के बरोहा और मोलनापुर सीवान में बृहस्पतिवार को एक बजे दिन में संदिग्ध परिस्थितियों में गेहूं की फसल्र में आग लग गई। आगलगी में छह किसानों की 13 बीघा फसल जलकर नष्ट हो गई।
विज्ञापन

मधुबन थाना क्षेत्र कुंवरपुरवा निवासी देवेन्द्र शुक्ल, गजराज यादव, परशुराम सिंह, राजदेव राजभर, रामबली यादव, पानमती पति त्रिबेनी आदि के खेत बरोहा और मोलनापुर के सीवान पर है। बृहस्पतिवार को संदिग्ध परिस्थितियों में गेहूं की फसल में आग लग लगते ही कई गांवों में सैकड़ों ग्रामीण ट्रैक्टर और झाड़ियां लेकर मौके पर पहुंचे। लोगों ने आग वाली जगह से आगे के खेतों में खड़ी फसल को ट्रैक्टर से जोतकर कर आग को आगे फैलने से रोका। लेकिन तब तक छह किसानों की 12 बीघा गेहूं की फसल जलकर नष्ट हो गई। आग लगने के कारणों का पता नहीं चल सका।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें