फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जल्द शुरू होगी 103 शहरी गरीबों के आवास आवंटन की प्रक्रिया:

विज्ञापन
विज्ञापन
मऊ। कांशीराम शहरी आवासीय योजना के तहत खाली पड़े 103 आवासों के आवंटन की प्रक्रिया जल्द शुरू होगी। 948 नवनिर्मित मकानों के मुकाबले 845 मकानों का ही आवंटन हो सका है। विभाग की तरफ सेे खाली पड़े मकानों को आवंटित करने की प्रक्रिया को अंतिम रूप दिया जा रहा।
विज्ञापन

जिले में शहरी आवास योजना के तहत कांशीराम आवास में शहरी गरीबों को आवास उपलब्ध कराने की प्रक्रिया तेज हो गई है। शहर में कांशीराम शहरी आवास योजना के तहत सात नवीन पाकेट बनाए गए हैं। जिसमें 948 नवनिर्मित मकानों के मुकाबले 845 मकानों का ही आवंटन हो सका है।
शहर के इमिलिया पाकेट में सभी मकान आवंटित हो चुके हैं। जबकि कंधेरी, सुल्तानपुर, सिकटिया, परदहां ग्रामीण, परदहां शहरी, स्वदेशी काटन मिल पाकेट में कुल मिलाकर 103 भवनों का आवंटन शेष है। लंबे समय से आवास आवंटन की प्रक्रिया अधर में लटकने से शहरी गरीबों को तमाम समस्याओं से जूझना पड़ रहा है।
विज्ञापन

अधिकारियों की मानें तो कांशीराम शहरी आवास के तहत बने भवनों में खाली पड़े मकानों के आवंटन की प्रक्रिया जल्द शुरू की जाएगी। फरवरी माह में ही विज्ञापन जारी किया जाएगा। प्राप्त आवेदनों की जांच पड़ताल कर पात्रों को आवास आवंटित किया जाएगा।
विज्ञापन

प्रभारी पीओ डूडा ददन कुमार ने बताया कि कांशीराम शहरी आवास योजना के तहत 103 मकानों के आवंटन नहीं हो सका है। इसके लिए शीघ्र ही प्रक्रिया शुरू होगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें