फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

स्कूलों में बच्चों की उपस्थिति कम रही

विज्ञापन
शिक्षा विभाग कालोनी स्थित प्राथमिक स्कूल में सोमवार को पहुंचे बच्चे। - फोटो : mau
विज्ञापन
 जिले में सोमवार को प्राथमिक स्कूल खुल गए। लेकिन विद्यालयों में उपस्थिति नहीं के बराबर रही। निदेशालय से बच्चों को में वितरित की जाने वाली किताबों की खेप न पहुंचने पर उन्हें पुरानी किताबों से ही पढ़ाया गया। कई विद्यालयों में शौचालयों और साफ सफाई की व्यवस्था दयनीय रही।  बच्चों ने उमस और गर्मी के बीच पढ़ाई की। पिपरीडीह : प्राथमिक विद्यालय भार में 75 के सापेक्ष 25, प्राथमिक विद्यालय खरगजेपुर में 55 के सापेक्ष 18 और प्राथमिक विद्यालय पतिला में 94 के सापेक्ष 41बच्चे उपस्थित रहे। प्राथमिक विद्यालय रैकवारेडीह द्वितीय में 116 बच्चों के सापेक्ष 21 बच्चे ही स्कूल आए। प्राथमिक विद्यालय उस्मानपुर अंग्रेजी माध्यम स्कूल में 112 के सापेक्ष 42 बच्चे उपस्थित रहे।
विज्ञापन


मधुबन : विकास खंड फतेहपुर मंडाव अंतर्गत प्राथमिक और उच्च प्राथमिक विद्यालय सोमवार को खुले। हालांकि बरसात की वजह से स्कूलों में बच्चों की उपस्थिति औसत से काफी कम रही। हालांकि बच्चो को ड्रेस ,किताबें आदि वितरण का लालच दिया गया था लेकिन बरसात से वह नहीं पहुंच सके।  जिन स्कूलों में बच्चे उपस्थित थे उन्हें पुरानी किताबों से ही पढ़ाया गया। अधिकांश स्कूलों में मध्याह्न भोजन नहीं बना।

दियारा में स्थित विद्यालयों में अध्यापकों और बच्चों की उपस्थिति बेहद कम रही। गांगेवीर प्राथमिक माडल स्कूल में 260 बच्चों में से 80 बच्चे उपस्थित रहे। यहां बच्चों को पहले दिन खीर खिलाई गई। अधिकांश विद्यालयों में बिजली, शौचालय सहित विभिन्न सुविधाओं का अभाव रहा। बढुआगोदाम : पहले दिन परदहां ब्लाक क्षेत्र के अधिकांश विद्यालयों में बच्चे कम रहे। बच्चे पहले दिन खाली हाथ  ही स्कूल पहुंचे।      किसी के पास पिछली कक्षा की किताबें थीं तो किसी के पास वह भी नहीं। विद्यालयों में न ही रंगाई पुताई, न ही बिजली कनेक्शन था। प्रधानाध्यापिका संजू देवी ने बताया कि बढुआगोदाम प्राथमिक विद्यालय में 15 और कहिनौर प्राथमिक विद्यालय पर सिर्फ 18 बच्चे ही स्कूल पहुंचे थे। 
विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें