रौजा स्थित कार्यालय में रविवार को अखिल भारतीय उद्योग व्यापार मंडल के पदाधिकारियों की बैठक हुई।
इस मौके पर संगठन के जिलाध्यक्ष डॉ. रामगोपाल ने कहा कि दानवीर भामा शाह को अमरता देने के क्रम में उत्तर प्रदेश सरकार ने उनकी जयंती को व्यापारी कल्याण दिवस के रूप में मनाने का सराहनीय कार्य किया है। भामा शाह ने केवल एक राज्य मेवाड़ की अस्मिता को बचाने के लिए अपना सब कुछ मेवाड़ नरेश राणा सिंह को समर्पित कर दिया।
भामाशाह की देश भक्ति अनुकरणीय है। युवाओं को उनकी देशभक्ति से प्रेरणा लेनी चाहिए। इस दौरान अजहर कमाल फैजी, महातम यादव, आनंद गुप्ता, राजेश गुप्ता, सौरभ मद्धेशिया, जावेद आदि मौजूद थे।