फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mau News: माध्यमिक विद्यालयों में चलंेगी लर्निंग आउटकम की कक्षाएं

विज्ञापन
विज्ञापन
जिले के माध्यमिक विद्यालयों में अब लर्निंग आउटकम की कक्षाएं चलेंगी। राज्य शैक्षिक अनुसंधान और प्रशिक्षण परिषद की लर्निंग आउटकम पाठ्य सामग्री से कक्षा नौ और 10 के छात्र-छात्राओं को शिक्षक पढ़ाएंगे।
विज्ञापन

इसके लिए विभाग और माध्यमिक विद्यालयों ने तैयारी चल रही है। जिले में 17 राजकीय, 67 सहायता प्राप्त, 436 मान्यता प्राप्त माध्यमिक विद्यालय हैं।
माध्यमिक विद्यालयों में ग्रीष्म अवकाश चल रहा है। पहली जुलाई को विद्यालय खुलेंगे, लेकिन विभाग की तरफ से छात्र छात्राओं को गुणवत्तापरक शिक्षा देने की कवायद तेज हो गई है। माध्यमिक विद्यालयों में पहली बार लर्निंग आउटकम की कक्षाएं शुरू की जाएगी।
विद्यालयों में लर्निंग आउटकम पाठ्य सामग्री से कक्षा नौ व दस के छात्र-छात्राओं को शिक्षक पढ़ाने के साथ-सभी विषयों में दक्ष करेंगे।
अधिकारियों के अनुसार लर्निंग आउटकम का मतलब है कि बच्चों ने किसी विषय में कितना ज्ञान अर्जित किया है, उसका समय-समय पर मूल्यांकन करना।
इसके साथ ही सुनकर, पढ़कर, खेलकर, बातचीत से सीखने का तरीका बताते हैं। इस तरह सीखने में उनके व्यवहार में परिवर्तन आता है।इसके लिए जिले में लर्निंग आउटकम की पुस्तकें वितरित की जाएंगी।
विज्ञापन

लर्निंग आउटकम पुस्तकों से कक्षा नौ और 10 के विद्यार्थियों को अंग्रेजी, गणित, विज्ञान विषय आसानी से पढ़ाया जा सकेगा।
इस बाबत जिला विद्यालय निरीक्षक गौतम प्रसाद का कहना है कि माध्यमिक विद्यालयों में लर्निंग आउटकम कक्षा के लिए सभी माध्यमिक विद्यालयों के प्रधानाचार्यो का पत्र जारी कर दिया गया है। तैयारी चल रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें