मुहम्मदाबाद गोहना। मुहम्मदाबाद गोहना विधान सभा कार्यकर्ताओं की मासिक बैठक विधानसभा अध्यक्ष आमान अहमद के नेतृत्व में रविवार को हुई। बैठक में आगामी त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव में पार्टी के सभी ग्राम पंचायत, क्षेत्र पंचायत एवं जिला पंचायत सदस्य को मजबूती से समर्थन देने का निर्णय लिया गया।
बैठक में पूर्व राजस्व मंत्री राजेन्द्र कुमार ने कहा कि आगामी त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव 2022 विधानसभा चुनाव की दिशा एवं भविष्य तय करेगा। पूर्व विधायक बैजनाथ पासवान ने कहा कि प्रदेश में भारतीय जनता पार्टी की सरकार जिस तरह से असंवैधानिक कार्यों को बढ़ावा दे रही है वह प्रदेश के भविष्य के लिए ठीक नहीं है। इस दौरान विधानसभा प्रभारी नंहकू राजभर, अम्मान अहमद, सदानंद यादव राम प्रकाश यादव, सीताराम यादव, राज कुमार, अशोक गौतम, लल्लन यादव, रामू प्रसाद यादव, जेपी यादव व जितेंद्र चौहान आदि मौजूद रहे।