फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चिंगारी से लगी आग

विज्ञापन
विज्ञापन
दुबारी। मधुबन थाना क्षेत्र के टमठा में शनिवार की रात को मच्छर भगाने के लिए जलाई गई आग से निकली चिंगारी से एक मड़ई में आग लग गई। आगलगी की घटना में झुलस रहे मवेशियों को बचाने के प्रयास में एक महिला झुलस गई।
विज्ञापन

ठमठा निवासी तूफानी पाल की महिलाएं शनिवार की देर शाम करीब आठ बजे मवेशियों के लिए बनाई गई मड़ई में मच्छरों से उन्हें बचाने के लिए आग जलाई थी, साथ ही उस पर नीम के पत्ते डाल दिया। जिससे धूआं निकलने से मच्छर भाग सके। लेकिन इसबीच आग धधकने से निकली चिंगारी से आग लग गई। इससे मड़ई में बंधी पांच बकरियां झुलस गई। बकरियों को बचाने के प्रयास में तूफानी की पुत्री लालसा झुलस गई। आगलगी की सूचना पर मौके पर गांव वालों ने पहुंच कर आग बुझाया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें