फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

तीन माह से खराब पड़ी है सहरोज फीडर का आउटगोइंग मशीन

विज्ञापन
विज्ञापन
कोपागंज क्षेत्र के डांड़ी स्थित विद्युत उपकेंद्र के सहरोज फीडर का आउटगोइंग मशीन तीन माह से खराब पड़ा है। इसके चलते कस्बा सहित 50 से अधिक गांवों में विद्युत आपूर्ति व्यवस्था चरमरा गई है। हालत यह है कि एक से डेढ़ घंटे ही बिजली मिल पा रही है। कम बिजली मिलने से कृषि सहित कुटीर उद्योगों पर विपरीत असर पड़ रहा है। शिकायत के बाद भी विद्युत आपूर्ति व्यवस्था को चुस्त दुरुस्त नहीं किया जा सका है।
विज्ञापन

डांड़ी स्थित विद्युत उपकेंद्र के सहरोज फीडर से कोपागंज कस्बा सहित क्षेत्र के सहरोज रेवारीडीह, डांडी,खुखुंदवा, दर्पनारायनपुर, भुजौटी, लाड़नपुर, कोपागंज देहात, जयरामगढ़, अल्लीपुर, देवकली विशुनपुर सहित 50 से अधिक गांवों को विद्युत आपूर्ति की जाती है। डांड़ी स्थित विद्युत सबस्टेशन के सहरोज फीडर का आउट गोइंग मशीन लगातार तीन महीने से ख़राब रहने से लोगों की मुश्किलें बढ़ती ही जा रही है।
कोपागंज देहात फीडर के आउट गोइंग मशीन से दोनों फीडर को संबद्ध करने से विद्युत आपूर्ति व्यवस्था बद से बदतर होती जा रही है। हालत यह है कि एक से डेढ़ घंटे ही सप्लाई मिल पा रही है। सप्लाई बाधित होने एक तरफ जहां धान की रोपाई प्रभवित हो रही है। वहीं पेयजल के लिए लोगों को इधर उधर चक्कर काटना पड़ रहा है। इस संबंध में शहरोज निवासी सपा नेता उमाशंकर राय का कहना है कि तीन महीनों से सहरोज फीडर की मशीन खराब है और विजली विभाग के अधिकारियों की लापरवाही के चलते अभी तक इसकी मरम्मत नही हो पाई है।जिसका खमियाजा उपभोक्ताओं को भुगतना पड़ रहा है।इस बाबत डांडी सबस्टेशन के जेई राजेश कुमार साहनी का कहना है कि नए आउट गोइंग मशीन के लिए विभागीय अधिकारियों को पत्र भेजा गया है। मशीन की मरम्मत कार्य चल रहा है। शीघ्र ही विद्युत आपूर्ति व्यवस्था बहाल की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें