फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हवा हवाई साबित हो रहा वेंडिंग जोन बनाने का आदेश

विज्ञापन
विज्ञापन
मऊ। नगर क्षेत्र में स्ट्रीट वेंडर्स के लिए वेंडिंग जोन बनाने का आदेश अभी तक हवा हवाई साबित हो रहा है। इससे एक ओर जहां वेंडर्स को परेशानी हो रही है वहीं व्यवस्था पर भी प्रभाव पड़ रहा है। नगर क्षेत्र में बड़ी संख्या में स्ट्रीट वेंडर्स रहते हैं। शासनादेश के तहत टाउन वेंडिंग कमेटी का गठन कर इनके लिए निश्चित क्षेत्र व स्थान का चयन कर इनको वहां पर स्थानांतरित करने की बात कही गई है लेकिन यह निर्देश वर्षों बाद भी पूरा नहीं हो सका। नगर में पथ विक्रेताओं को कई बार बल प्रयोग कर हटाया गया, लेकिन स्थिति जस की तस हो गई है।
विज्ञापन

नगर क्षेत्र के गाजीपुर तिराहा, आजमगढ़ मोड़, भीटी, फातिमा तिराहा, ब्रह्मस्थान, बहादुरगंज मोड़, सहादतपुरा, मिर्जाहादीपुरा सहित विभिन्न स्थानों पर वेंडिंग जोन का निर्धारण न होने से बाजारों में एवं अन्य जगहों पर जाम लग रहा है। शासन की तरफ से नगर को स्वच्छ बनाने तथा जाम की समस्या से निजात दिलाने के लिए वेंडिंग जोन, नान वेंडिंग जाना बनाने का आदेश जारी किया है। नियम के मुताबिक वेंडिंग जोन का चयन कर उनका जीआई टैग लैंडमार्क होना है। प्रक्रिया वर्षों से चल रही है, लेकिन अभी तक पूरी नहीं हो सकी है। जगह नियत न होने से ठेला व खोमचा वाले एक स्थान से दूसरे स्थान पर भ्रमण करते हैं। जिससे बाजारों में जाम की स्थिति उत्पन्न हो जाती है। अतिक्रमण के चलते लोगों को पांच मिनट का रास्ता 25 मिनट में तय करना पड़ रहा है। सुबह और शाम को स्थिति और बिगड़ जा रही। प्रशासन की तरफ से अतिक्रमण हटाओ अभियान चलाकर खानापूर्ति कर इतिश्री कर ली जाती है। विभागीय अधिकारियों की मानें तो नगर में सड़क चौड़ीकरण के बाद प्रक्रिया पूरी करने की कवायद होगी।
नगर पालिका के अधिशासी आधिकारी दिनेश कुमार ने बताया कि नगर क्षेत्र में सड़कों का चौड़ीकरण हो रहा है। नगरपालिका बोर्ड की बैठक में वेंडिग जोन, नान वेंडिंग जोन का निर्धारण किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें