नगर सहित जिले के विभिन्न इलाकों के स्कूलों, कॉलेजों में शिक्षक दिवस धूमधाम से मनाया गया। इस अवसर पर सांस्कृतिक कार्यक्रमों का आयोजन किया गया। कई शिक्षक संगठनों की तरफ से सेवानिवृत्त शिक्षकों को अंगवस्त्रम प्रदान कर सम्मानित किया गया। नगर के ताजोपुर स्थित फातिमा स्कूल में शिक्षक दिवस मनाया गया। प्रधानाचार्या ने उनके चित्र पर माल्यार्पण किया। साथ ही उनके सपने को साकार करने का संकल्प लिया। बच्चों ने विभिन्न सांस्कृतिक कार्यक्रमों के माध्यम डॉ. सर्वपल्ली राधाकृष्णन के व्यक्तित्व तथा कृतित्व पर प्रकाश डाला। इस अवसर पर प्रधानाचार्या सिस्टर सिंथिया सहित शिक्षक तथा बच्चे शामिल रहे। इसी क्रम में मधुबन तहसील क्षेत्र के मधुबन कस्बा स्थित ज्ञानदीप इंटर कॉलेज गोपालपुर में विद्यालय के प्रबंधक उदयवीर सिंह ने डॉ. सर्वपल्ली राधाकृष्णन के चित्र पर माल्यार्पण किया।
इंदिरा गांधी पीजी कॉलेज में प्रबंधक शुभम सिंह ने डॉ. राधाकृष्णन के चित्र के समक्ष दीप प्रज्ज्वलित किया। सेंट्रल पब्लिक स्कूल, राजनाथ महाविद्यालय शुक्लपटी काठतराव, रहमानिया डिग्री कॉलेज रोपनपुर, वीपीएस पब्लिक इंटर कॉलेज, शहीद इंटर कॉलेज, सुभागी देवी इंटर कॉलेज, संत कबीर इंटर कॉलेज में शिक्षक दिवस मनाया गया। नगर के अमृत पब्लिक स्कूल में सर्वपल्ली राधा कृष्णनको नमन किया। इस अवसर पर आयोजित कार्यक्रम में विद्यालय की प्रधानाचार्या डॉ. मायासिंह ने डॉ. राधाकृष्णन के चित्र पर माल्यार्पण कर श्रद्धा सुमन अर्पित किया। इस अवसर पर शिक्षकों को सम्मानित भी किया गया।
वलीदपुर संवाददाता के अनुसार क्षेत्र के खैराबाद स्थित इकरा पब्लिक स्कूल में सर्वपल्ली राधाकृष्णन का जन्मदिवस शिक्षक दिवस के रूप में धूमधाम से मनाया। स्कूली बच्चों ने शिक्षक के रूप में अपने-अपने स्कूलों में भूमिका निभाई। कार्यक्रम की शुरूआत विद्यालय के प्रधानाचार्य हसंतुल्लाह कासमी ने डॉ. राधाकृष्णन के चित्र पर पुष्प अर्पित कर किया। मुहम्मदाबादगोहना के संगत जीआरडीपब्लिक स्कूल, अर्जुन गर्ल्स कॉलेज वलीदपुर, ब्रह्मर्षि इंटर कालेज खलिसा, सैनिक इंटर कालेज भदीड़ सहित विभिन्न स्कूलों में शिक्षक दिवस धूमधाम से मनाया गया।
पिपरीडीह संवाददाता के अनुसार क्षेत्र के विभिन्न इलाकों में शिक्षक दिवस धूमधाम से मनाया गया। क्षेत्र के पहाड़पुर स्थित प्राथमिक विद्यालय के प्रांगण में कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस मौके पर मुख्य अतिथि सरायलखंसी थानाध्यक्ष भगत यादव ने कंप्यूटर, सोलर सिस्टम, सीसीटीवी कैमरा आदि का उद्घाटन किया। विद्यालय परिसर में पौधरोपण किया। इस मौके पर ग्राम प्रधान बहादुर यादव,प्रदीप कुमार गौतम, श्रीनिवास सिंह आदि शामिल रहे।
घोसी संवाददाता के अनुसार नगर के सर्वोदय महाविद्यालय, सर्वोदय इंटर कालेज घोसी, स्वामी विवेकानंद विद्यालय, एमएस स्टडी पोइंट, अमरजीत सिंह महिला महाविद्यालय, वंशराजी देवी महिला महाविद्यालय, रामलगन पीजी कालेज मिर्जाजमालपुर, कुमार परमार्थ बाबा गोबिंद महाविद्यालय, सत्यराम जनता इंटर कालेज, तरुण इंटर कालेज में शिक्षक दिवस पर कार्यक्रम का आयोजन किया गया।
उत्तर प्रदेशीय प्राथमिक शिक्षक संघ के तत्वावधान में नगर के भीटी स्थित शिक्षक सदन में समारोह का आयोजन किया गया। मुख्य अतिथि नगरपालिकाध्यक्ष तैयब पालकी ने सेवानिवृत्त शिक्षक भावनाथ यादव, जगन्नाथ शाही, मिट्ठू राम, चद्रशेखर सिंह, रामदरश यादव, लोरिक यादव, हरिशंकर यादव, आशा पांडेय, कमला राय सहित 88 सेवानिवृत्त शिक्षकों को अंगवस्त्रम प्रदान कर सम्मानित किया। इस अवसर पर संगठन के जिलाध्यक्ष कृष्णानंद राय, स्वामीनाथ राय, देवनाथ दुबे आदि शामिल रहे। उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षक संघ के तत्वावधान में शिक्षकों ने शिक्षक दिवस के अवसर पर नगर के ब्रह्मस्थान स्थित शिक्षक संघ भवन में शिक्षक दिवस का आयोजन किया। इस अवसर पर सर्वपल्ली राधाकृष्णन और शिक्षक नेता स्व. पंचानन राय को याद किया। इस अवसर पर जिलाध्यक्ष शैलेश कुमार सिंह, राघवेंद्र सिंह, रामलखन यादव, रामजन्म आदि उपस्थित रहे ।
नगर के चंद्रा पब्लिक स्कूल में पूर्व राष्ट्रपति डॉ. सर्वपल्लली राधाकृष्णन का जन्म दिवस शिक्षक दिवस के रूप में मनाया गया। विद्यालय की र्निदेशिका डॉ. सुनीता पाल ने अध्यापकों के बीच केक काटकर कार्यक्रम का शुभारंभ किया। इस अवसर पर विद्यालय के प्रबंधक एडवोकेट विजय बाहादुर पाल ने सबको संबोधित किया। विद्यालय के प्रधानाचार्य केसी पीटर सहित शिक्षक शामिल रहे।
बोझी बाजारसंवाददाता के अनुसार शिक्षक दिवस के अवसर पर बड़रांव ब्लाक क्षेत्र के इजरार, कुड़हनी, मुहम्मदाबाद सिपाह, भटमीला, खनिगह, नदवासराय आदि जगहों पर स्थित विद्यालयों में सांस्कृतिक कार्यक्रमों की धूम रही।
रतनपुरा संवाददाता के अनुसार क्षेत्र के मोलनापुर स्थित उच्चप्राथमिक विद्यालय के प्रांगण में शिक्षक दिवस के अवसर पर शिक्षक सम्मान समारोह का आयोजन किया गया । मुख्य अतिथि भारत विकास परिषद की जिलाध्यक्ष डॉ. अलका राय रहीं । विशिष्ट अतिथि रामप्रताप सिंह, प्रेम गोंड़, डॉ. एसएन राय रहे। ग्राम प्रधान पवन कुमार सिंह ने शिक्षा क्षेत्र रतनपुरा में उत्कृष्ट कार्य करने वाले तपेश्वर राम, सुनील सिंह, सच्चिदानंद यादव, श्रीकांत यादव, अंजनी सिंह, राजेश कुमार, कुंज गुप्त, अंजली वर्मा, ज्ञानचंद आदि को सम्मानित किया गया।