एससीएसटी एक्ट के विरोध में आखिरकार समान्य वर्ग लामबंद होकर बुधवार की दोपहर में सड़क पर उतर गया। इस दौरान भारी संख्या में एकजुट हुए लोगों ने मानव श्रृंखला बनाकर लगभग एक किमी की परिधि में मौजूद कलेक्ट्रेट का घेराव किया। साथ ही केंद्र सरकार के विरुद्ध जमकर नारेबाजी की गई। बाद में जुलूस का नेतृत्व कर रहें श्री किसुनदास फलहारी बाबा ने ही राष्ट्रपति को संबाधित ज्ञापन मुख्य राजस्व अधिकारी हंसराज को सौंपा। जुलूस में सुरक्षा को लेकर चार थानों की फोर्स के साथ पीएसी तैनात रही।
तयशुदा तिथि और समय के अनुसार बुधवार को नगर के सोनीधापा इंटर कालेज के मैदान में श्रीकिशुनदास फलहारीबाबा के नेतृत्व में भीड़ एकत्र होना शुरू हुई। इस दौरान जिला पंचायत के पूर्व अध्यक्ष राकेश सिंह और अश्वनी सिंह ने भीड़ को एकत्र करने में पूरा सहयोग किया। सुबह से जो एकत्र होने का सिलसिला शुरू हुआ तो दोपहर तक पूरा मैदान भर गया। इस दौरान जुलूस सोनीधापा इंटर कालेज के प्रांगण से निकले जुलूस में सामान्य के साथ पिछड़े वर्ग के लोग शामिल रहें।
किशुनदास फलहारी बाबा ने सभी को तिलक लगाया।जुलूस में शामिल लोग हाथों में नारे लिखी हुई तख्तियां लेकर भारतमाता की जय, काला कानून वापस लो, सुप्रीमकोर्ट का सम्मान करो, एससी एसटी एक्ट वापस लो, अभी तो ये अगड़ाई है, आगे और लड़ाई है नारा लगाते हुए चल रहे थे। पैदल मार्च जुलूस रोडवेज, आजमगढ़ मोड़, गाजीपुरतिराहा होते हुए कलेक्ट्रेट तक पहुंचा।
वहां कलेक्ट्रेट परिसर में मानव श्रृंखला बनाकर नारा लगाया। पत्रक को जिला पंचायत पूर्वअध्यक्ष तथा आयोजक राकेश सिंह ने पढ़कर प्रस्ताव पारित किया। साथ ही राष्ट्रपति, प्रधानमंत्री, प्रधानमंत्री, मुख्यमंत्री को संबोधित को ज्ञापन सौंपा। इस अवसर पर रामाश्रय राय, रणधीर सिंह, सभाजीतसिंह, नागेंद्र सिंह, अरविंद तिवारी, रामजतनमिश्रा, आद्याशंकर राय, जर्नादन शर्मा, दीनानाथ राजभर, बालजीत राजभर, शिव शंकर, तेजनाथ यादव शामिल रहे।