फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लेखपाल से अभद्रता करने वाला भेजा गया जेल

विज्ञापन
विज्ञापन
मधुबन। राजस्व अधिकारियों के निर्देश पर पोखरे की पैमाइश करने गए लेखपाल के साथ अभद्रता करना एक युवक को महंगा पड़ गया। लेखपाल की तहरीर पर पुलिस ने युवक के विरुद्ध मुकदमा दर्ज कर लिया। पुलिस ने उसे कोर्ट में पेश किया। जहां से उसे जेल भेज दिया गया। तहसील क्षेत्र के धर्मपुर कसायर गांव में बुधवार को एक पोखरी की पैमाइश करने के लिए क्षेत्रीय लेखपाल गया था। पैमाइश कर वह उसका नजरी नक्शा बना रहा था। इसी दौरान गांव के ही अभय ने लेखपाल से अभद्रता की। लेखपाल के विरोध करने पर मामला मारपीट तक पहुंच गया। लेखपाल ने इसकी सूचना तत्काल एसडीएम अशोक कुमार एवं 112 डायल पुलिस को दी। मौके पर पहुंची पुलिस आरोपी को हिरासत में लेकर थाने लाई। पुलिस ने उसका 151 में चालान कर दिया। लेकिन एसडीएम ने आरोपी को जमानत देने से इंकार कर दिया और उसे 14 दिन के लिए जेल भेज दिया।
विज्ञापन

एसडीएम अशोक कुमार ने बताया कि सरकारी कार्य में बाधा डालने और सरकारी कर्मचारियों के साथ अभद्रता, मारपीट करने वालों के साथ प्रशासन सख्ती से पेश आएगा। ऐसे तत्वों के साथ किसी भी प्रकार की नरमी नहीं बरती जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें