नगर के बलिया मोड़ स्थित एक सदस्य के मकान पर आयोजित इनरव्हील क्लब के पदग्रहण समारोह में पद ग्रहण क?
- फोटो : MAU
मऊ। नगर के बलिया मोड़ स्थित भवन में शनिवार को इनरव्हील क्लब का इंस्टालेशन कार्यक्रम का आयोजन हुआ। जिसमें जुलाई माह से नये सत्र के पदाधिकारियों को बैज लगाकर कार्य भार ग्रहण कराया गया। बैठक में सामाजिक दूरी का पालन करते हुए क्लब के पदाधिकारी इसमें शामिल हुए।
कार्यक्रम में क्लब के पूर्व पदाधिकारियों ने नए पदाधिकारियों को अपना दायित्व सौंपा। कार्यक्रम में जेल के क़ैदियों द्वारा निर्मित सैनिटाइजर स्टैंड को डीसीएसके कालेज तथा आशीष नर्सिंग होम को दान किया गया। इस दौरान स्वच्छता से ही बचाव का संदेश दिया। साथ ही अधिक से अधिक संख्या में पौधरोपण कर पर्यावरण का संदेश दिया। बैठक में नव निर्वाचित अध्यक्ष डॉ. रुचिका मिश्र, मंत्री पूनम गुप्ता, कोषाध्यक्ष डॉ. रूचि अग्रवाल, आशा खत्री, अनिता सिंह, डॉ.कुसुम वर्मा उपस्थित रही।वहीं अन्य पदाधिकारीयों ने जूम मीटिंग के माध्यम से भाग लिया।