फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मन बढ़ों ने फूंक दी गरीब की मड़ई

विज्ञापन
विज्ञापन
मऊ। कोपागंज थाना क्षेत्र के ईटौरा डोरी पुर गांव की राजभर बस्ती के निकट खेत में बनी मड़ई को शुक्रवार की रात मनबढ़ों ने फूंक दिया। आग लगने से मड़ई में रखी चौकी चारपाई और गृहस्थी की वस्तुएं जलकर नष्ट हो गईं। इटोरा डोरी पुर गांव निवासी जवाहिर राजभर बस्ती के निकट ही अपने खेत में मड़ई बनवा रखा है।
विज्ञापन

शुक्रवार की रात अवांछित तत्वों ने मड़ई में आग लगा दिया। जब तक लोग दौड़कर मौके पर पहुंचे और आग बुझाने का प्रयास करते, तब तक मड़ई और उसके अंदर रखे चौकी चारपाई और अन्य सारे सामान जलकर नष्ट हो गए । इस संबंध में जवाहर राजभर ने बताया कि आग लगी में उसका लगभग 50 हजार रुपयों के सामान जलकर नष्ट हो गए। पीड़ित ने पुलिस को तहरीर दी है। हालांकि इस बाबत एसओ अजय त्रिपाठी का कहना है कि मामले की जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें