फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mau News: आंदोलन को मिला मधुबन और मऊ के बार अधिवक्ताओं का समर्थन

विज्ञापन
मुहम्मदाबाद गोहाना तहसील में धरना और नारेबाजी करते अधिवक्ता।संवाद
विज्ञापन
मुहम्मदाबाद गोहना तहसील के उप जिलाधिकारी के स्थानांतरण की मांग को लेकर अधिवक्ताओं ने शुक्रवार को भी नारेबाजी की और धरना दिया। अधिवक्ताओं की मांग है कि एसडीएम को स्थानांतरित किया जाए।
विज्ञापन

अधिवक्ताओं ने अपने आंदोलन के समर्थन में जनपद के सभी बार संगठन से समर्थन मांगा है। इसके बाद शुक्रवार को जिला बार एसोसिएशन और मधुबन अधिवक्ता संगठन ने भी मुहम्मदाबाद गोहना तहसील के अधिवक्ताओं के आंदोलन को समर्थन देते हुए जिला मुख्यालय और मधुबन तहसील में न्यायिक कार्यों का बहिष्कार किया।
इस आशय का पत्र जिला बार संगठन के महामंत्री रितेश श्रीवास्तव और मधुबन तहसील संगठन के अध्यक्ष अरुण त्रिपाठी मंत्री वीरेंद्र यादव ने समर्थन पत्र जारी किया है। अधिवक्ताओं का आरोप है कि पक्षों को सुने बिना मनमाने तरीके से फाइलों को निस्तारित किया गया है जो नियम विरुद्ध है।
विज्ञापन

धरना देने वालों में प्रमुख रूप से महेंद्र राय संतोष श्रीवास्तव राजकुमार पासवान अली अकरम, खुर्शीद अहमद, खालिद कमाल, सुधीर श्रीवास्तव, प्रदीप पांडेय, अर्शे आलम, संजय शर्मा, एनाम खान आदि सहित दर्जनों अधिवक्ता शामिल रहे।

वर्जन
मुहम्मदाबाद गोहना की अदालतों में महीनों से न्यायिक कार्य बाधित है। सैकड़ों फाइलें लंबित हैं। आए दिन कार्य बहिष्कार प्रस्ताव और हड़ताल से अदालतों का कार्य प्रभावित हो रहा है। फाइलों के निस्तारण के लिए शासन और उच्च न्यायालय से भी निर्देश है। उन फाइलों को ही निस्तारित किया गया है जिसमें कोई विवाद नहीं है। कुछ फाइलों में अनंतिम फैसला हुआ है। अगर किसी अधिवक्ता को किसी आदेश में आपत्ति है तो वह आपत्ति दाखिल कर सकता है। अवलोकन कर न्याय सम्मत कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन

-अभिषेक गोस्वामी, उप जिलाधिकारी /उप जिला मजिस्ट्रेट मुहम्मदाबाद गोहना, मऊ।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें