नवरात्र के दूसरे दिन सजा आकर्षक रुप से झालरों से सजा मां शीतला मंदिर।
देवी दुर्गा की पूजा पर्व के दूसरे दिन गुरुवार को दुर्गा मंदिरों में मां दुर्गा के तीसरे स्वरूप चंद्रघंटा की आराधना की गई। मां दुर्गा की पूजा के लिए प्रमुख मंदिरों में भक्तों ने हाजिरी लगाई। तड़के से शुरू हुआ पूजन अर्चन का कार्यक्रम देर शाम तक चलता रहा। वहीं घर पर भी नौ दिनों तक अनुष्ठान तथा व्रत रखने वाले भक्तों ने विधि विधान से पूजन अर्चन किया। मंदिर परिसर माता दी के जयकारे से गूंजायमान होता रहा।
नवरात्र के दूसरे दिन गुरुवार को नगर के शीतला माता धाम, आजमगढ़ मोड़ स्थित मां सिद्घेश्वरी मंदिर, वनदेवी धाम, निधियांव गांव का अष्टभुजी मंदिर, मांदी सिपाह स्थित मां कोयल मर्याद भवानी माई मंदिर सहित विभिन्न देवी मंदिरों मेें मां दुर्गा के तीसरे स्वरूप मां चंद्रघंटा का पूजन अर्चन करने के लिए भोर से ही भक्तों की लंबी कतार लगी रही।
लाइन में खड़े भक्त प्रतीक्षा करने के बाद जब मां के समीप पूजन अर्चन करने पहुंचे तो वे अपने को धन्य समझ रहेे थे। मां दुर्गा की आराधना के लिए पूर्वाह्न चार बजे से ही रेला लगा रहा। नगर सहित जिले के प्रमुख मंदिरों में सुरक्षा के मद्देनजर मंदिर परिसर में पुलिस बल की तैनाती की गई थी।
नगर के शीतला माता धाम तथा वनदेवी धाम सहित दोनों मंदिरों पर आकर्षण का केंद्र तालाब रहा। अमिला संवाददाता के अनुसार नवरात्र के दूसरे दिन कस्बा सहित क्षेत्र के विभिन्न इलाकों के दुर्गा मंदिरों में भक्तों का ताता लगा रहा। स्थानीय कस्बा के कायस्थ टोला स्थित मां दुर्गा मंदिर, ठाकुरद्वारा परिसर स्थित मां काली मंदिर पर अल सुबह से ही भक्तों का तांता लगा रहा।