फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

फर्जी परीक्षार्थी पकड़ाया तीन कक्ष निरीक्षक मुक्त

Thu, 30 Mar 2017 10:58 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो/मऊ
विज्ञापन
विज्ञापन
बोर्ड परीक्षा को नकलविहीन संपन्न कराने के मद्देनजर सेक्टर तथा स्टेटिक मजिस्ट्रेेटों की तैनाती के बाद भी गुरुवार को दर्जनभर परीक्षा केंद्रों पर जमकर नकल हुई। कई परीक्षा केंद्रों पर बोलकर प्रश्न हल कराया गया। प्रथम पाली में हाईस्कूल सामाजिक विज्ञान के प्रश्नपत्र में नगर के बकवल स्थित राज इंटर कालेज में फर्जी परीक्षार्थी पकड़ा गया। केंद्र व्यवस्थापक ने फर्जी परीक्षार्थी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराने के लिए सरायलखंसी थाने में तहरीर दिया। जबकि लेखाधिकारी ने तीन कक्ष निरीक्षकों को कार्यमुक्त कर दिया।
विज्ञापन



बोर्ड परीक्षा को नकलविहीन संपन्न कराने के लिए जिले में 236 परीक्षा केंद्र बनाए गए हैं। नकल पर नजर रखने के लिए तीन से चार परीक्षा केंद्रों पर सेक्टर मजिस्ट्रेट के साथ ही 100 परीक्षा केंद्रों पर स्टेटिक मजिस्ट्रेट की तैनाती की गई है। इसके बावजूद गुरुवार को तमाम परीक्षा केंद्रों पर धुंआंधार नकल हुई। दर्जनों परीक्षा केंद्रों पर नकल माफिया का दबदबा कायम रहा। कई परीक्षा केंद्रों पर तैनात कक्ष निरीक्षकों ने बोलकर प्रश्न हल कराया। पहली पाली में हाईस्कूल सामाजिक विज्ञान प्रश्नपत्र में नगर के बकवल स्थित राज इंटर कालेज बकवल में एक फर्जी परीक्षार्थी पकड़ा गया।  केंद्र व्यवस्थापक ने फर्जी परीक्षार्थी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराने के लिए सरायलखंसी थाने में तहरीर दी है। जिला विद्यालय निरीक्षक कार्यालय के लेखाधिकारी दुर्गेश सिंह ने मां स्वरुपा इंटर कालेज पिडउथसिंहपुर, यशोदा देवी बालिका इंटर कालेज चिरैयाकोट तथा श्री दुर्गा दीपचंद इंटर कालेज से एक-एक कक्ष निरीक्षक को कार्य मुक्त कर दिया। तीनों कक्ष निरीक्षक सामाजिक विज्ञान विषय  के ही शिक्षक रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें