फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mau News: अधिकतम तापमान में दो डिग्री सेल्सियस की गिरावट

विज्ञापन
विज्ञापन
मऊ। बृहस्पतिवार को सुबह जिले के विभिन्न इलाकों में कहीं बूंदाबांदी तो कहीं बारिश हुई। इससे गर्मी से राहत मिली। अधिकतम तापमान में दो डिग्री की कमी दर्ज की गई। मानसून आने के पूर्व ही नगर सहित कई नगर पंचायतों में जलनिकासी की पोल खुल गई। मौसम प्रतिदिन बदलाव होने से लोग विभिन्न बीमारियों से ग्रसित हो रहे है। बृहस्पतिवार को तड़के से ही आसमान में घने बादल छाए रहे। नगर के निजामुद्दीनपुरा में बारिश से जलभराव हो गया। इससे लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ा। चिरैयाकोट नगर पंचायत के कई वार्ड में जलभराव होने से लोग परेशान रहे।
विज्ञापन

बारिश होने से लोगों को गर्मी से राहत मिली। बृहस्पतिवार को अधिकतम तापमान 34 डिग्री सेल्सियस, न्यूनतम तापमान 27 डिग्री सेल्सियस रहा। आद्रता 69 प्रतिशत रही। जबक 14 किमी की रफ्तार से हवा चल रही थी।
वहीं बुधवार को बुधवार को अधिकतम 36 डिग्री तो न्यूनतम तापमान 27 डिग्री सेल्सियस रहा। मौसम बार-बार बदलाव होने के चलते लोग सर्दी, जुकाम, खांसी, वायरल बुखार सहित बीमारियों से ग्रसित हो रहे हैं। रानीपुर : क्षेत्र के विभिन्न इलाकों में कहीं बूंदाबांदी तो कहीं बारिश हुई। इससे लोगों को गर्मी से राहत मिली। लेकिन 11 बजे के बाद धूप छांव होती रही। फतहपुर मंडाव : मधुबन तहसील क्षेत्र के विभिन्न इलाकों में तेज हवाओं के साथ बूंदाबांदी हुई। इससे लोगों को गर्मी से राहत मिली।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें