फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mau News: 2.57 बीघे में 20 करोड़ से बनेगा मुख्य फायर स्टेशन

विज्ञापन
विज्ञापन
मऊ। जिले के मुख्य फायर स्टेशन के लिए जमीन मिल गई है। पुलिस अधीक्षक ने पुलिस लाइन में 2.57 बीघे जमीन दी है। इसका सीमांकन करके भवन निर्माण के लिए शासन को प्रस्ताव भेज दिया गया है। इसका निर्माण करीब 20 करोड़ रुपये से पुलिस आवास निगम कराएगा।
विज्ञापन

दो दशक से मुख्य फायर स्टेशन शहर कोतवाली के पुराने पुराने जर्जर टीनशेड के भवन में चल रहा है।
इन्हीं टीनशेड के कमरों में विभागीय दस्तावेज भी सुरक्षित रखे गए हैं। कर्मियों को आवंटित आवास भी काफी पुराना होने से दरारें पड़ गई हैं। जिससे आधे से अधिक फायरकर्मी किराये पर रूम लेकर रहते हैं। मुख्य फायर स्टेशन के भवन निर्माण के लिए तीन बार जमीन की पहचान की गई, लेकिन विभागीय कार्रवाई में फाइलों के अटकने से बात आगे नहीं बढ़ पाई थी।
पहले सरायलखंसी थाना के बगल में जमीन चिह्नित हुई थी। वहां बात नहीं बनने पर नगर के सलाहाबाद मोड़ के पास भवन बनाने की स्वीकृति मिली, लेकिन वहां भी अड़चन के कारण भवन नहीं बन पाया था, फिर कोपागंज के कसारा में जमीन मिली थी।
विज्ञापन

पुलिस लाइन में चिह्नित जमीन की लंबाई 100 मीटर और चौड़ाई 65 मीटर है। पुलिस आवास निगम यहां रेजिडेंशियल और नॉन रेजिडेंशियल भवन बनाएगा। रेजिडेंशियल भवन में अधिकारियों और कर्मचारियों का आवास होगा। नॉन रेजिडेंशियल भवन में सभी अधिकारियों के कार्यालय होंगे, जिसमें विभागीय दस्तावेज रखे जाएंगे। इसके अलावा दमकल वाहनों को खड़ा करने के लिए दो गराज, सात स्टोर रूप, मेस, दो बैरक बनेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें