फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mau News: मां शीतला के गर्भगृह का स्थान बदलेगा

विज्ञापन
नगर के शीतला माता धाम मंदिर सभागार में व्यवस्था समिति की बैठक में उप​स्थित पदा​धिकारी। स्रोत- स
विज्ञापन
नगर के शीतला माता धाम के सभागार में सोमवार को मंदिर समिति के पदाधिकारियों की बैठक संपन्न हुई। इसमें निर्णय लिया गया कि शीतला माता धाम मंदिर में मां शीतला के गर्भगृह के स्थान में परिवर्तन किया जाएगा, जिससे गर्भगृह की पवित्रता बनी रहे और श्रद्धालुओं को दर्शन-पूजन में सहूलियत भी मिले।
विज्ञापन


बैठक को संबोधित करते हुए श्री शीतला माता धाम मंदिर व्यवस्था समिति के अध्यक्ष संजय वर्मा ने बताया कि मंदिर के पुनर्निर्माण के दौरान माता के गर्भगृह की शुद्धता बनाए रखने और दर्शनार्थियों को हो रही कठिनाई को दूर करने के लिए यह निर्णय लिया गया है।
दर्शन-पूजन में सुगमता लाने के उद्देश्य से सर्वसम्मति से तय किया गया कि मां की प्रतिमा पूरे विधि-विधान के साथ मंदिर परिसर स्थित श्री बजरंगबली जी के मंदिर के बगल में अस्थायी रूप से स्थापित की जाएगी। मंदिर के पुनर्निर्माण के बाद पुनः पूर्व स्थान पर विधि-विधान के साथ गर्भगृह में प्रतिमा को स्थापित किया जाएगा।
विज्ञापन

इस अवसर पर समिति के संरक्षक इंजीनियर वीरेंद्र कुमार, भरत लाल राही और पारस नाथ गुप्ता ने संयुक्त रूप से बताया कि बिना स्थान परिवर्तन के मंदिर का पुनर्निर्माण संभव नहीं था। इसलिए विद्वान पंडितों के निर्देशन में यह कार्य कराया जाएगा।
बैठक में नगर पालिका परिषद द्वारा मंडपम के निर्माण पर संतोष व्यक्त किया गया। बैठक की अध्यक्षता संजय वर्मा ने की तथा संचालन महामंत्री डॉ. रामगोपाल ने किया। इस मौके पर उमाशंकर चौरसिया, संजय खंडेलवाल, बल्लभ दास, श्री प्रकाश अग्रवाल और अजय गुप्ता सहित अन्य लोग मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें