फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ट्रक पर लदी टरबाइन मशीन के गुजरने से लगा जाम:

विज्ञापन
विज्ञापन
वाराणसी की तरफ से ट्रक पर लदी टरबाइन के गुजरने से नगर में जाम की स्थिति रही। एक घंटे तक बढुआगोदाम-मऊ मार्ग वन वे रहा। इसी बीच विद्युत आपूर्ति बाधित रहने से लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ा।
विज्ञापन

वाराणसी की तरफ से आई ट्रक पर लदी टरबाइन मशीन लगभग 10 दिनों से बढुआगोदाम में खड़ी थी। सूचना मिलने पर जिलाधिकारी के फरमान पर सिटी मजिस्ट्रेट अपनी टीम के साथ पहुंचे। ट्रक जैसे ही चलना शुरू किया तो जाम लग गया। एक तरफ से ही वाहन निकल पा रहे हैं। टरबाइन काफी ऊंची होने से पेड़ों की डालियों को छांटना पड़ रहा था। विद्युत तारों को ऊंचा करना पड़ रहा था। इस बीच विद्युत उपकेंद्रों से विद्युत आपूर्ति ठप कर दी गई थी। अपराह्न बाद जब ट्रक पर लदी टरबाइन नगर में प्रवेश किया तो नगर के गाजीपुर तिराहा, फतिमा तिराहा, भीटी पर जाम लग रहा। पुलिस प्रशासन की तरफ से जाम की समस्या को देखते हुए रुट डायवर्जन करना पड़ा। सिटी मजिस्ट्रेट त्रिभुवन ने बताया कि ट्रक पर लदी टरबाइन को गोरखपुर की तरफ रवाना किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें