फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

प्रखर राष्ट्रवादी थे डॉ. मुखर्जी

Fri, 23 Jun 2017 11:16 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो/मऊ
विज्ञापन
दोहरीघाट में डॉ श्यामा प्रसाद मुखर्जी के पुण्यतिथि पर श्रद्घांजलि अर्पित करते भाजपा कार्यकर्ता।
विज्ञापन
डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी के पुण्यतिथि शुक्रवार को भाजपा कार्यालय पर श्रद्धा के साथ मनाई गई। भारतीय जनता पार्टी के जनपद कार्यालय पर जिले के कार्यकर्ताओं ने पुष्पमाला अर्पित कर उनके बलिदान को याद किया।   अध्यक्षता करते हुए जिला उपाध्यक्ष संतोष सिंह ने कहा कि डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी प्रखर राष्ट्रवादी, शिक्षाविद और सच्चे शब्दों में कहे तो भारत के अग्रणी महापुरुषो में से एक थे।
विज्ञापन


जिला महामंत्री आनंद प्रताप सिंह ने कहा कि डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी का राष्ट्र के प्रति योगदान अविस्मरणीय है। डॉ. मुखर्जी राष्ट्रवादी विचारधारा से ओत प्रोत थे। उनका मानना था कि एक देश में दो विधान, दो निशान नही चलेगा। गनेश सिंह, रमेश राय, संजय पांडेय, राकेश मिश्र, दुर्गविजय राय, कृष्ण कांत राय आदि मौजूद रहे। दोहरीघाट संवाददाता के अनुसार डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी की पुण्यतिथि उनके चित्र पर पुष्प अर्पित करके मनाई गई। जिला कार्य समिति सदस्य हिमांशु राय, केशभान राय, विकास वर्मा, हेमंत कुमार, अशोक सोनकर आदि उपस्थित रहे।

दोहरीघाटः भारतीय जनसंघ के संस्थापक क्रान्तिकारी कश्मीर में शहीद डा. श्यामा प्रसाद मुखर्जी के बलिदान दिवस पर शुक्रवार को भाजपा के कार्यकर्ताओं ने नगर स्थित पार्टी कार्यालय पर उन्हें नमन किया। जिला मंत्री संतोष राय ने कहा कि डॉ. मुखर्जी प्रखर राष्ट्रवादी व अनन्य देश भक्त थे। अध्यक्षता मुन्नर चौहान तथा संचालन आशीष शर्मा ने किया। हिमांशु  राय, केशभान राय, विकास वर्मा, हेमन्त कुमार, अशोक सोनकर, शैलेन्द्र एडवोकेट आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें