शासन की ओर से निर्धारित 71 प्रारूपों तथा सांसद आदर्श योजना एवं निर्माण कार्यों की समीक्षा बैठक विकास भवन के सभाकक्ष मेें शनिवार को हुई। इसमें जिलाधिकारी वैभव श्रीवास्तव ने सभी कार्यदायी संस्थाओं को समय सीमा के अंदर कार्य पूर्ण करने का निर्देश दिया। साथ ही बैठक से अनुपस्थित रहने पर एडी मत्स्य तथा युवा कल्याण अधिकारी से स्पष्टीकरण मांगा।
जिलाधिकारी ने कार्यदायी संस्थाओं को निर्देश दिया कि जिन कार्यों के लिए धन उपलब्ध है उसे जून तक पूरा कर लिया जाए। चिकित्सालय भवन तथा विद्यालयों के भवनों को प्राथमिकता से पूर्ण करें। जिलाधिकारी ने समीक्षा के दौरान एडी मत्स्य के अनुपस्थित रहने पर स्पष्टीकरण लेने के निर्देश दिए।
जिला युवा कल्याण अधिकारी बैठक में अनुपस्थित रहे। उनका भी स्पष्टीकरण मांगा गया। चिकित्सा विभाग की समीक्षा के दौरान निर्देश दिए कि सभी एडिशनल सीएमओ व डिप्टी सीएमओ प्रति सप्ताह स्वास्थ्य केंद्रों के निरीक्षण की रिपोर्ट सौंपें।
आशाओं के मानदेय भुगतान न होने पर सभी एमवाईसी को इस पर तुरंत कार्रवाई करने का निर्देश दिया। प्रधानाचार्य आईटीआई के अनुपस्थित रहने पर स्पष्टीकरण मांगा। जिलाधिकारी ने सभी अधिकारियों को कार्यों में समय सीमा का ध्यान रखने का निर्देश दिया।
नेडा द्वारा किसानों के लिए सोलर पंप लगाने में देरी पर कड़ी फटकार लगाई। इस दौरान जिलाधिकारी ने चिकित्सालय, वन, जल निगम, लोक निर्माण विभाग, शिक्षा विभाग, विद्युत, कृषि, उद्यान, भूमि संरक्षण सहित विभिन्न विभागों की समीक्षा की।
इस अवसर पर मुख्य विकास अधिकारी गिरिजेश त्यागी, जिला विकास अधिकारी मोती लाल व्यास, अपर जिलाधिकारी समीर वर्मा, अपर जिलाधिकारी समीर वर्मा सहित जिलास्तरीय अधिकारी मौजूद थे।