हलधरपुर। थाना क्षेत्र के हलधरपुर बाजार में बीते बुधवार की देर रात बेकाबू बेलोरो चालक की टक्कर से घायल बाइक सवार अधेड़ की इलाज के दौरान मौत हो गई। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजवाया।
हलधरपुर गांव निवासी मुन्ना राजभर बुधवार की देर रात अपने गुड्डू राजभर 40 तथा समरजीत राजभर के साथ गांव बाइक से आ रहा था कि बलिया-मऊ रोड पर सामने से आ रही बेकाबू बोलेरोने बाइक में सामने से टक्कर मार दी थी। जिससे वह घायल हो गए थे। हादसे में सवार मुन्ना राजभर की हालात गंभीर थी। बृहस्पतिवार की देर रात एक निजी अस्पताल में इलाज के दौरान मौत हो गई। संवाद