पंचायती राज ग्राम प्रधान संगठन के पदाधिकारियों ने संगठन के प्रदेश प्रभारी रविन्द्र राय के नेतृत्व में नवागत डीपीआरओ कुमार अमरेन्द्र का पुष्प गुच्छ देकर स्वागत किया। जिलाध्यक्ष अजय जायसवाल के अध्यक्षता में बैठक कर ग्राम प्रधान के समस्याओं से जिला पंचायत राज अधिकारी को अवगत कराया। जिसमें ब्लाॅक कोपागंज ब्लॉक क्षेत्र के मुस्करा में मनरेगा लोकपाल द्वारा की गई कार्यवाही पर सवाल उठाया।
ब्लाॅक रानीपुर के मिर्जापुर, अमरसेपुर, भेडियाघर तथा मुहम्मदाबाद ब्लाॅक की नोनियापुर के ग्राम प्रधान का निधन हुए एक वर्ष से ज्यादा हो गया, उन्होंने तत्काल कार्यवाही करने की मांग किया। इस अवसर पर रमेश यादव, लल्लन यादव, प्रवीण कुमार, राजकोमल, गुलाब मौर्य आदि शामिल रहे।