फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mau News: नायब तहसीलदार की गाड़ी ने दूल्हे के चाचा को मारी टक्कर, घायल

विज्ञापन
विज्ञापन
रामपुर बेलौली। मधुबन थाना क्षेत्र के अहिरौली गांव में मंगलवार की रात 10 बजे मधुबन तहसील में तैनात नायब तहसीलदार की कार ने दूल्हे के चाचा को टक्कर मार दी। उनकी हालत गंभीर बनी हुई है। दुर्घटना की सूचना पर मधुबन एसडीएम राजेश अग्रवाल मौके पर पहुंचे और उपचार में हर संभव मदद करने का आश्वासन दिए।
विज्ञापन

शहर कोतवाली के निजामुद्दीनपुरा मुहल्ले से अहिरौली निवासी अनिल राजभर के घर बरात गई थी। रात को 10 बजे द्वारपूजा का कार्यक्रम चल रहा था। तभी मधुबन के नायब तहसीलदार की तेज रफ्तार कार वहां से गुजरी और दूल्हे के चाचा चंदन कुमार (56) को टक्कर मारते हुए सिपाह बाजार की तरफ चली गई। टक्कर लगते ही चंदन सड़क पर गिरकर लहुलुहान हो गए। उन्हें मधुबन के निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया। हालत गंभीर देख प्राथमिक उपचार के बाद डॉक्टर ने जिला अस्पताल रेफर कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें