फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बाइक से गिरी युवती की पिकअप से कुचलकर मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
मऊ। कोपागंज थाना क्षेत्र के कसारा मोड़ स्थित रेलवे क्रासिंग के पास अनियंत्रित बाइक से गिरी युवती की पिकअप से कुचलकर मौत हो गई। युवती अपने भाई के साथ पूजा करने गई थी। वहां से लौटते समय रास्ते में बाइक से गिर गई। उसी समय वहां से गुजर रही पिकअप से कुचलने से उसकी मौत हो गई। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
विज्ञापन

कोपागंज कस्बे के वाजिदपुरा निवासी अनुराधा साहनी (21) पुत्री नवमी साहनी अपने भाई संतोष साहनी के साथ भुधरिया बाबा स्थान पर कढ़ाई चढ़ाने गई थी। वहां से पूजा कर वह अपने भाई के साथ बाइक से घर लौट रही थी। जैसे ही वह कसारा मोड़ रेलवे क्रासिंग के पास पहुंची, पिकअप को ओवर टेक करने के चक्कर में बाइक अनियंत्रित हो गई। इसी बीच अनुराधा बाइक से नीचे गिर गई और पिकअप से कुचलकर उसकी दर्दनाक मौत हो गई। घटना के बाद पिकअप चालक वाहन छोड़कर मौके से भाग निकला। मृतका बीए प्रथम वर्ष की छात्रा थी। घटना की जानकारी मिलते ही परिजनों में कोहराम मच गया। थानाध्यक्ष हरेराम मौर्या का कहना है कि दुर्घटना में युवती की मौत के बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें