फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पुरानी रंजिश में भिड़े प्रधान-पूर्व प्रधान, पांच घायल

विज्ञापन
विज्ञापन
कोपागंज (मऊ)।थाना क्षेत्र के ग्राम सभा लैरो बेरुवार में चुनावी रंजिश को लेकर बुधवार की सुबह पूर्व प्रधान और निवर्तमान प्रधान के बीच मारपीट हो गई। इस मारपीट में पांच लोग बुरी तरह घायल हो गए। सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस ने घायलों को सीएचसी पहुंचाया। दोनों पक्षों ने एक दूसरे के विरुद्ध पुलिस को कुल 14 लोगो के विरुद्ध नामजद तहरीर दिया है।
विज्ञापन

कोपागंज थाना क्षेत्र के ग्राम सभा लैरो बेरुवार में पूर्व प्रधान मुरलीधर यादव और निवर्तमान प्रधान कमलेश यादव के बीच चुनावी रंजिश चल रही थी। बुधवार की सुबह दोनों पक्षों में इसी विवाद को लेकर कहासुनी हो गई, जो कि कुछ देर में मारपीट में तब्दील हो गई। मारपीट में गौरव यादव (23), सूचित यादव (20) ,कमलेश यादव (32), संजय यादव (28), सूरज यादव (20) बुरी तरह घायल हो गए। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायलों को सामुदायिक स्वास्थ केंद्र पहुंचाया। दोनों पक्षों ने एक दूसरे के वािरुद्ध पुलिस को कुल 14 लोगो के विरुद्ध नामजद तहरीर दिया है। पुलिस तहरीर पाते ही मुकदमा पंजीकृत करते हुए मामले की जांच जुट गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें