फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

337 लोगों को दी गई टीके की पहली डोज

विज्ञापन
विज्ञापन
मऊ। जिले में कोरोना संकमण के रोकथाम को लेकर जारी टीकाकरण शनिवार को केवल आठ सरकारी अस्पतालों पर हो सका। दरअसल वैक्सीन का स्टॉक खत्म होने के चलते बेहद कम मात्रा में वैक्सीन होने के चलते यह हुआ। शनिवार को 337 लोगों को टीके की पहली डोज दी गई।
विज्ञापन

जिले में बीते एक अप्रैल से जिला अस्पताल, महिला अस्पताल के साथ जिले के सभी नौ सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्रों सहित 51 सरकारी अस्पतालों पर टीकाकरण का आयोजन किया जा रहा है। शनिवार को भी टीकाकरण कराने के लिए कई लोग जिला अस्पताल पहुंचे, लेकिन पता चला कि यहां टीका का स्टॉक न होने से टीकाकरण नहीं हो रहा है।
इस संबंध में जिला प्रतीरक्षण अधिकारी डॉ बीके यादव ने बताया कि शनिवार को वैक्सीन का कम स्टॉक होने के चलते महिला जिला अस्पताल के अलावा परदहा, रतनपुरा, मुहम्मदाबाद गोहना, फतेहपुर मंडाव, कोपागंज, दोहरीघाट तथा बड़राव सीएचसी टीकाकरण हुआ।इसमें 337 लोगों को टीके की पहली डोज दी गई। जबकि 237 लोगों को टीके की दूसरी डोज दी गई। बताया कि शनिवार की देर रात तक ही वैक्सीन का स्टॉक लखनऊ से आ जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें