फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mau News: पैतृक गांव गया था किसान, चोरों ने लाखों रुपये का सामान उड़ाया

विज्ञापन
विज्ञापन
बढुआ गोदाम। सरायलखंसी थाना क्षेत्र के चांदमारी इमिलिया निवासी एक किसान के घर से बुधवार की रात में चोरों ने दस हजार हजार नकद सहित लाखों का सामान चोरी कर लिया। घटना के समय पीड़ित अपने पैतृक गांव में खेती के लिए गया था। पुलिस मुकदमा दर्ज कर जांच में जुटी है। चांदमारी इमिलिया निवासी ओमप्रकाश सिंह पुलिस ने बताया कि खेती के काम से कुछ दिन पहले अपने पैतृक रानीपुर थाना क्षेत्र के ईटौरा गांव गया था। बीते नौ जुलाई को हमारे पड़ोसी ने फोंस से घर का ताला टूटने की खबर दी।
विज्ञापन

सूचना मिलते पर अपने चांदमारी इमिलिया स्थित मकान पर गया तो देखा कि मेन गेट का कुंडा टूटा हुआ है और घर के अन्दर लगे गेट और कमरों का भी ताला टूटा हुआ है। वहीं कमरे में रखी गोदरेज की आलमारी और बक्सा का ताला टूटा है और अंदर रखा सामान अस्त व्यस्त हैं और कमरे में बिखरा पड़ा है। आलमारी में रखा दस हजार नगद और एक सोने की जंजीर, सोने की दो टप्स आदि चोरी कर ले गए। सूचना पर पहुंची पुलिस और फोरेंसिक टीम ने घटनास्थल पर जांच कर उसका फोटो एवं फिंगरप्रिन्ट लिया। इस बाबत थाना प्रभारी शैलेश सिंह ने बताया कि ओमप्रकाश सिंह मुकदमा दर्ज कर जांच की जा रही है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें