पुलिस अधीक्षक कार्यालय में सेवानिव़ृत पुलिसकर्मियों को माला पहनाकर सम्मानित करते एसपी शिवहरि मीणा।
पुलिस अधीक्षक कार्यालय में सेवानिवृत्त सीओ वंशीधर मिश्रा सहित सात पुलिसकर्मियों को गुरूवार को फूल माला पहनाकर उन्हें गीता और छतरी देकर उन्हें गीता और छतरी देकर सम्मानित किया गया।
एसपी शिवहरि मीना ने कहा कि पुलिस का कोई व्यक्ति कभी रिटायर्ड नहीं होता और न ही वह बूढ़ा होता है। वह जहां भी रहता है लोगों को सुरक्षा का एहसास करता है और पुलिस व्यवस्था से जुड़ा रहता है। उन्होंने सीओ वंशीधर मिश्रा के कार्यकाल की सराहना करते हुए कहा कि डीजीपी ने उनके उत्कृष्ट कार्य पर उन्हें प्रशस्ती पत्र दिया है। उन्होंने सभी सेवानिवृत्त कर्मचारियों को शुभकामनाएं दी।
इस दौरान सेवानिवृत्त पुलिस उपाधीक्षक बंशीधर मिश्र, क्षेत्राधिकारी घोसी, उप निरीक्षक रोहिताश्व थाना हलधरपुर, उप निरीक्षक सोहित राम यादव थाना सरायलखंसी, आरक्षी महंगू प्रसाद थाना कोतवाली, मुख्य आरक्षी नजीर अहमद थाना मुहम्मदाबाद, मुख्य आरक्षी रामनिवास राम थाना कोतवाली, मुख्य आरक्षी राजेन्द्र सिंह पुलिस लाइन शामिल रहे। पुलिस अधीक्षक ने सभी को स्मृति चिन्ह, प्रशस्ती पत्र, श्रीमद्भगवत गीता, कुरआन, साल व छाता देकर सम्मानित किया गया।अपर पुलिस अधीक्षक सुनील कुमार सिंह, आरआई पुलिस लाइंस आदि उपस्थित रहे।