फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mau News: मोहर्रम को लेकर नगर में ईओ ने किया ताजिया स्थलों का निरीक्षण

विज्ञापन
घोसी ​​स्थित बड़ागांव में चौथी मुहर्रम पर निकले जुलूस में नौव्हाखानी करते अकीदतमंद।संवाद
विज्ञापन
मऊ। नगर पालिका परिषद के अधिशासी अधिकारी डा.मणि भूषण तिवारी ने मुहर्रम के मद्देनजर पालिका टीम के साथ नगर स्थित मलिक टोला इमामबाड़ा और आस-पास के सभी ताज़िया स्थलों का निरीक्षण किया। साथ ही ताजियादारों से उनकी समस्या को भी जाना।
विज्ञापन

निरीक्षण के दौरान उन्होंने साफ-सफाई, प्रकाश व्यवस्था, पेयजल एवं अन्य आवश्यक सुविधाओं का जायजा लिया। अधिशासी अधिकारी ने संबंधित अधिकारियों को निर्देश देेते हुये कहा कि ताजिया जुलूस एवं आयोजनों के दौरान सभी आवश्यक सुविधाओं की उपलब्धता सुनिश्चित करें। उन्होंने समय रहते सभी व्यवस्था को दुरुस्त करने तथा संवेदनशील स्थलों पर विशेष निगरानी रखने का निर्देश दिया।
ईओ डाॅ.मणि भूषण तिवारी ने बताया कि ताजियादारों की सुविधा और सुरक्षा प्रशासन की प्राथमिकता है। सभी विभाग आपसी समन्वय के साथ अपनी जिम्मेदारियों का निर्वहन कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि ताजिया स्थलों एवं जुलूस मार्गाें पर जहां-जहां लाइट लगाई जाती हैं, वहां लाइट लगाने, रास्तों की मरम्मत करने, पेयजलापूर्ति की पर्याप्त उपलब्धि सुनिश्चित करने, टैंकर लगाने के लिये निर्देश दिया गया है। निरीक्षण के दौरान अवर अभियंता सिविल मनोज कुमार सोनकर, रमेश चंद, जलकल जेई पंकज कुमार वर्मा और सफाई नायक आमिर खान मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें