पूर्व प्रधानमंत्री अटल विहारी वाजपेयी के निधन से मर्माहत विभिन्न राजनीतिक, सामाजिक, कर्मचारी संगठनों और शैक्षिक संस्थानों की ओर से अटल जी को श्रद्धांजलि दी गई। उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षक संघ जनपद मऊ की शोक सभा शिक्षक भवन पर जय नारायण द्विवेदी की अध्यक्षता में आयोजित की गई। डीएवी इंटर कॉलेज के प्रधानाचार्य देव भास्कर तिवारी , मृत्युंजय तिवारी,चंद्र भूषण राय ,रामानंद यादव, दीनदयाल राय, शशिकांत पांडे, अरिमर्दन सिंह, ईश नारायण तिवारी, ज्ञानेंद्र मिश्रा आदि ने उन्हें श्रद्धांजलि दी।
अखिल भारतीय कायस्थ महासभा मऊ के तत्वाधान में गाजीपुर तिराहा स्थित डा. अरविंद श्रीवास्तव के आवास पर श्रद्धांजलि सभा आयोजित की गई। जिसमें मौजूद सभी चित्रांश बंधुओं नें दिवंगत अटल जी के चित्र पर अपनी श्रद्धासुमन अर्पित की और इसे अपूर्णनीय क्षति बताया । इस मौके डा. नर्मता श्रीवास्तव, राकेश श्रीवास्तव, मंदीप अस्थाना आदि रहे। बरपुर स्थित एक निजी स्कूल में ब्राहाम्ण विकास परिषद के तत्वाधन में श्रद्धांजलि सभा आयोजित की गई।
जिसमें डा. एससी तिवारी, डा. पंकज उपाध्याय, डा.बीएन पांडेय, जयप्रकाशस मिश्रा, केडी तिवारी आदि ने दिवंगत पूर्व प्रधानमंत्री को उनके चित्र पर पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि दी। मलिकटोला स्थित राष्ट्रीय ललित कला प्रशिक्षण विकास परिषद संस्था पर श्रद्घांजलि सभा का आयोजन किया गया। जिसमें पूर्व प्रधानमंत्री स्व.अटल बिहारी वाजपेयी के चित्र पर पुष्प अर्पित कर कैंडिल जलाकर संस्था की हिंदू- मुस्लिम छात्राओं ने श्रद्घांजलि अर्पित किया। इस दौरान संस्था की अध्यक्ष अर्चना दूबे, बुशरा रहमान, राधिका साहनी, मीनू, सदफ, शर्मिला, रुबि, आफरिनी, सानीया, सना, उज्मा, मारिया, तुबा, सीमा, साबरिन आदि ने दिवंगत पूर्वप्रधानमंत्री को श्रदांजलि अर्पित किया।
उधर भीटी स्थित लोकदल के कार्यालय पर जिलाध्यक्ष देवेंद्र सिंह की अध्यक्षता में राष्टृीय लोकदल की ओर से शोक सभा की गई। प्रदेश महासचिव देवप्रकाश राय, मु. जकरिया, श्रीकान्त श्रीवास्तव, हरिद्वार मौर्य, गोपाल दुबे, सुजीत कुमार श्रीवास्तव, सुभाष मौर्य आदि शामिल हुए। सपा की ओर से पार्टी कार्यालय पर शोक-सभा का आयोजन किया गया। जिलाध्यक्ष धर्मप्रकाश यादव ने अटल जी को लोकतंत्र के सजग प्रहरी कहा। इस दौरान अल्ताफ अंसारी, कुद्दूस अंसारी, रामधनी चौहान, राजेंद्र यादव, विनोद तिवारी, शिव प्रताप यादव, योगेश तिवारी आदि ने श्रद्धांजलि दी। उधर रामशीला गर्ल्स डिग्री कॉलेज में हुई सभा में पालिकाध्यक्ष तय्यब पालकी, प्रबंधक संजय कुमार, डा. विजय बहादुर सिंह, अनमोल राय, विशाल विक्रम सिंह, आदि ने श्रद्धासुमन अर्पित किया जबकि गांव बचाओ मोर्चा की ओर से इमिलिया मुहल्ले में जगन्नाथ सिंह, छोटे लाल गांधी, डा. आरपी सिंह, सत्यव्रत शास्त्री आदि ने श्रद्धांजलि दी।
मधुबन नगर पंचायत अध्यक्ष माधुरी मद्धेशिया के नेतृत्व में नगर पंचायत कार्यालय पर शोक सभा हुई। विभिन्न वार्डों में शांति मार्च निकाल कर उनकी आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना की गई। इस अवसर पर चेयरमैन प्रतिनिधि शंकर मदेशिया ,बबलू ठठेरा, पप्पू मिश्रा, चुन्नू पासवान आदि रहे। उधर शहीद स्मारक मधुबन पर भाजपा के मंडल अध्यक्ष राधेश्याम सिंह की अध्यक्षता में एक श्रद्धांजलि सभा हुई। पूर्व जिलाध्यक्ष मंगरू प्रसाद गुप्ता, गिरिजा शंकर मौर्य, डा. आर एन सिंह आदि ने श्रद्धांजलि दी। उधर इन्दिरा गांधी पीजी कॉलेज डुमरी मर्यादपुर में शोक सभा हुई। प्रबन्धक राष्ट्रकुवंर सिंह, प्रवीण कुंवर सिंह आदि ने श्रद्धासुमन अर्पित किए।
दोहरीघाट संवाददाता के अनुसार भाजपा की ओर से कसबा स्थित पार्टी कार्यालय पर पूर्व ब्लाक प्रमुख ईश्वर दत्त उपाध्याय की अध्यक्षता में हुई सभा में नगर पंचायत अध्यक्ष जोगी सोनकर, विनय राय,संतोष राय, हिमांशु राय, विकास वर्मा, अवधेश राय, श्रीकांत श्रीवास्तव आदि ने स्व. वाजपेई को श्रद्धांजलि दी। वहीं, अधिवक्ता परिषद मऊ की तरफ से शोक और श्रद्घांजलि सभा का आयोजन न्यायालय परिसर में किया गया। इस दौरान सुरेंद्र नाथ यादव, अनिल कुमार सिंह, सत्येंद्र सिंह, विजय चैरसिया, देवेंद्र सिंह, अजय कुमार सिंह, रुपेश पांडेय, राकेश मिश्र, अभिषेक मिश्र आदि अधिवक्ता उपस्थित रहे ।
नगर पंचायत अध्यक्ष माधुरी मदेशिया के नेतृत्व में नगर पंचायत कार्यालय पर शोक सभा आयोजित करते हुए विभिन्न वार्डो मे शांति मार्च निकाल कर अटल जी को श्रद्धांजलि दी। चेयरमैन प्रतिनिधि शंकर मदेशिया, बबलु ठठेरा ,पप्पू मिश्रा, चुन्नु पासवान, इस्लाम अहमद आदि रहे। वहीं शहीद स्मारक मधुबन पर भाजपा के मणंडल अध्यक्ष राधेश्याम सिंह की अध्यक्षता में श्रद्धांजलि सभा में दो मिनट का मौन रखा गया। इस अवसर पर पूर्व जिलाध्यक्ष मंगरू प्रसाद गुप्ता, गिरिजा शंकर मौर्य, डा. आर एन सिंह, दीनानाथ पांडेय, विकास मल्ल, राहुल दीक्षित, अभिषेक सिंह आदि रहे। इंदिरा गांधी कॉलेज में श्रद्धांजलि सभा आयोजित हुई। प्रबंधक राष्ट्रकुवंर सिंह, प्रवीण कुंवर सिंह, अमित मिश्रा, अशोक सिंह, सोनू यादव आदि शामिल रहे।