चिरैयाकोट। स्थानीय थाना परिसर में गुरुवार की देर शाम बकरीद और रक्षाबंधन पर्व को देखते हुए शांती समिति की बैठक आयोजित हुई। बैठक में एसडीएम सुरेंद्रनाथ मिश्रा और सीओ आलोक कुमार जायसवाल ने मौजूद क्षेत्र के दोनों समुदायों के लोगों त्यौहारों को शांतिपूर्ण ढंग से मनाने की अपील की।
बैठक लेते हुए एसडीएम ने नगर पंचायत के अधिकारियों को त्योहारों को देखते हुए रोजाना साफ-सफाई करने के साथ इस पर निगरानी करने की बात कही। जिससे सफाई कर्मचारियों की मनमानी न कर सकें, वहीं जलनिगम विभाग के अधिकारियों को क्षेत्र में नियमित रूप से प्रतिदिन पर्याप्त मात्रा में पेयजल आपूर्ति देने की निर्देश। बैठक में मौजूद लोगों को किसी तरह की अफवाहों पर ध्यान न दें, साथ ही आपसी सौहार्द से त्यौहार मनाने की अपील की। बैठक मे अब्दुल सत्तार कुरेशी, प्रभुनाथ सिंह, बेचू सिंह, इरशाद अंसारी, अशोक राम, रमेश यादव, संतोष राम, महबूब आलम, अमीन कुरैशी सहित अन्य सभ्रांत लोग मौजूद रहे।