फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mau News: डीएम ने नामित नोडल अधिकारियों को प्रतिदिन बूथवार समीक्षा करने का दिया निर्देश

विज्ञापन
विज्ञापन
जिलाधिकारी प्रवीण मिश्र ने विधानसभा निर्वाचक नामावली विशेष गहन पुनरीक्षण कार्यक्रम के दौरान जनपदस्तरीय नोडल अधिकारियों के साथ एसआईआर कार्यक्रम की प्रगति की जानकारी के लिए समीक्षा बैठक की।
विज्ञापन

जिलाधिकारी ने समस्त नामित नोडल अधिकारियों से उनके लिए निर्धारित बूथों पर कार्यक्रम की प्रगति की जानकारी ली। इस दौरान उन्होंने आवश्यक होने पर जहां प्रगति अपेक्षाकृत कम है, वहां आवश्यक होने पर विभाग के अन्य कर्मचारियों से भी सहयोग लेने का निर्देश दिया। जिलाधिकारी ने समस्त नामित नोडल अधिकारियों को प्रतिदिन बूथवार समीक्षा करने का निर्देश दिया। किसी भी बूथ पर किसी भी प्रकार की समस्या संज्ञान में आने पर उसे तत्काल निस्तारित करने का निर्देश दिया। बूथ लेवल अधिकारी और सुपरवाइजर के साथ नियमित संवाद बनाए रखते हुए समय पूर्व ही विशेष गहन पुनरीक्षण कार्यक्रम से जुड़े सारे कार्य पूर्ण कर लेने को कहा। विधानसभावार समीक्षा के दौरान विधानसभा क्षेत्र मधुबन में प्रथम स्थान पर बृजेश कुमार पांडेय बूथ संख्या 198, कुल मतदाता 874, फार्म वितरण की स्थिति 874, डिजिटाइजेशन 58.5 प्रतिशत, द्वितीय स्थान पर गौरव जायसवाल बूथ संख्या 304, कुल मतदाता 728,फार्म वितरण 728, डिजिटाइजेशन 58.52 प्रतिशत। विधानसभा क्षेत्र घोसी से प्रथम स्थान पर मुनव्वर बूथ संख्या 422, कुल मतदाता 687, फार्म वितरण 687, डिजिटाइजेशन कार्य 62.15 प्रतिशत।दूसरे नंबर पर राजीउद्दीन बूथ संख्या 421, कुल मतदाता 1284, फार्म वितरण कार्रवाई 1284, डिजिटाइजेशन कार्य 58.33 प्रतिशत। विधानसभा क्षेत्र मुहम्मदाबादगोहना से प्रथम स्थान पर राणा प्रताप यादव बूथ संख्या 158, कुल मतदाता 1118, फार्म वितरण की कार्रवाई 1118, डिजिटाइजेशन कार्य 63.15 प्रतिशत। दूसरे नंबर पर सविता यादव बूथ संख्या 312, कुल मतदाता 779, फार्म वितरण की कार्रवाई 779, डिजिटाइजेशन कार्य 59.82 प्रतिशत। इसी प्रकार विधानसभा क्षेत्र मऊ से प्रथम स्थान पर मसूद अहमद बूथ संख्या 133, कुल मतदाता 638, फार्म वितरण 638, डिजिटाइजेशन कार्य 67.1 प्रतिशत तथा दूसरे नंबर पर अनिल कुमार सिंह बूथ संख्या 382, कुल मतदाता 432, फार्म वितरण की कार्रवाई 432, डिजिटाइजेशन कार्य 64.35 प्रतिशत है। जिलाधिकारी ने इन बूथ लेवल अधिकारियों द्वारा बेहतर कार्य करने पर शाबाशी दी। बैठक में जिला अल्पसंख्यक कल्याण अधिकारी, सहायक अभियंता ग्रामीण अभियंत्रण विभाग, जिला समाज कल्याण अधिकारी, जिला उद्यान अधिकारी, डीसी मनरेगा, उप मुख्य पशु चिकित्सा अधिकारी, प्रधानाचार्य आईटीआई आदि शामिल थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें