फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mau News: जन आंदोलन के रूप में होगा परीक्षा पे चर्चा कार्यक्रम

विज्ञापन
विज्ञापन
मऊ। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के कार्यक्रम परीक्षा पे चर्चा का नौवां संस्करण जनवरी के अंतिम सप्ताह में प्रस्तावित है। मुख्य कार्यक्रम के पूर्व 23 जनवरी तक समस्त परिषदीय और माध्यमिक विद्यालयों में इसे जनांदोलन के रूप में मनाया जाएगा। यह स्वदेशी, ऑपरेशन सिंदूर आधारित थीम पर होगा। उत्कृृष्ट प्रदर्शन करने वाले विद्यार्थियों को एनसीईआरटी द्वारा राष्ट्र निर्माण पर आधारित ई-माड्यूल पर प्रदर्शित किया जाएगा।
विज्ञापन

शिक्षा मंत्रालय की ओर से जिले में बोर्ड परीक्षाओं से पूर्व प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से परीक्षा पे चर्चा से पहले देश भर में एक दिसंबर से 11 जनवरी तक ऑनलाइन प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। कार्यक्रम के तहत पोर्टल पर ऑनलाइन एमसीक्यू प्रतियोगिता में कक्षा छह से 12 तक के छात्र और उनके अभिभावक, शिक्षकों ने प्रतिभाग किया। लगभग 80 हजार 550 विद्यार्थियों का ऑनलाइन पंजीकरण कराया गया है। परीक्षा पे चर्चा के मुख्य कार्यक्रम से पूर्व 23 जनवरी तक सभी विद्यालयों में जनांदोलन के रूप में मनाया जाएगा। सभी गतिविधियों का आयोजन स्वदेशी, सशस्त्र बलों का पराक्रम, राष्ट्र के प्रति निस्वार्थ सेवा, ऑपरेशन सिंदूर आधारित थीम पर होगा। विद्यालय में आयोजित कार्यक्रम में विद्यार्थियों द्वारा फोटोग्राफ, सेल्फी लेकर पोर्टल पर अपलोड किया जाएगा। 23 जनवरी को केंद्रीय विद्यालय, नवोदय विद्यालय में क्विज, लेखन प्रतियोगिता आयोजित की जाएगी। इस बाबत जिला समन्वयक समग्र शिक्षा माध्यमिक सीपी श्रीवास्तव का कहना है कि परीक्षा पे चर्चा कार्यक्रम के साथ ही विद्यर्थियों को प्रोत्साहित करने के लिए विद्यालयों में गतिविधियों को आयोजित करने के लिए प्रधानाचार्यों को पत्र जारी किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें