फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mau News: तत्कालीन सीएचसी प्रभारी का प्रमोशन, तीन वेतन वृद्धि रोकी

विज्ञापन
4 अप्रैल 2025 को रतनपुरा सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पर हुए विवाद के बाद ​टूटी पड़ी कुर्सी।फाइल 
विज्ञापन
मऊ। स्वास्थ्य विभाग ने रतनपुरा सीएचसी प्रभारी रहे डॉक्टर भैरवनाथ पांडेय पर कार्रवाई की है। यह करवाई शासन स्तर से हुई है। इसकी जानकारी खुद उप मुख्यमंत्री और स्वास्थ्य मंत्री ब्रजेश पाठक ने सोशल मीडिया पर दी। पांच अप्रैल 2025 को इलाज को लेकर एससी एसटी आयोग सदस्य विनय कुमार और डॉक्टर के बीच हुए विवाद के मामले में यह कार्रवाई हुई है।विभाग ने तीन वेतन वृद्धि के साथ प्रमोशन रोकने की करवाई की है।
विज्ञापन

सीएमओ डॉक्टर संजय गुप्ता ने बताया कि कार्रवाई की जानकारी उन्हें मंगलवार को मिली है। अधिकारियों ने डॉक्टर भैरवनाथ पांडेय को दोषी मानते हुए तीन वेतनवृद्धि रोकने के साथ एक पदोन्नति रोकने का निर्देश जारी किया है। हर साल जनवरी और जुलाई में होने वाली तीन वेतन वृद्धि का लाभ डॉक्टर को नहीं मिलेगा।
...................
फुटेज में डॉक्टर को घसीटते दिखा था गनर
मऊ। मामले में दोनों पक्षों ने हलधरपुर थाने में दी थी तहरीर दी थी। आयोग के सदस्य ने इस मामले में अभद्रता होने पर सुरक्षाकर्मी द्वारा बीचबचाव करने की बात कही थी। जबकि तत्कालीन रतनपुरा सीएचसी प्रभारी डॉ. भैरवनाथ पांडेय ने आयोग के सदस्य और उसके सुरक्षाकर्मी पर अभद्रता करने का आरोप लगाया था। घटना का रात करीब दस बजे सीसीटीवी फुटेज सामने आया था। इसमें सदस्य की सुरक्षा में तैनात सुरक्षाकर्मी सीएचसी प्रभारी को कालर पकड़कर चेंबर से बाहर ले आते दिखा था। उस समय इस मामले में आयोग के सदस्य ने इस मामले में खुद से अभद्रता करने पर सुरक्षाकर्मी द्वारा बीचबचाव करने की बात कही थी।
विज्ञापन

बताया था कि वह हलधरपुर थाना क्षेत्र के गुलौरी गांव के निवासी हैं। घटना की रात वह गांव पहुंचे तो मां की तबीयत खराब होने पर वह रतनपुरा सीएचसी लेकर पहुंचे। डॉ. भैरवपांडेय अपने चेंबर में शराब पी रहे थे। जब डाक्टर को बुलाने चेंबर में गए तो उन्होंने अभद्रता की। डॉक्टर ने आरोप लगाया था कि विनय कुमार अंगरक्षक के साथ बीमार मां दशावती को लेकर पहुंचे। फार्मासिस्ट कमलेश राय और वार्ड बॉय श्रवण कुमार की मदद से इलाज करने के बाद वह ड्यूटी चेंज करने के लिए चेंबर में चले गए। इस बीच विनय कुमार ने सुरक्षाकर्मी, दस-बारह लोग के साथ चेंबर में आए और गालीगलौज की। सुरक्षाकर्मी ने उनका कॉलर पकड़कर चेंबर से घसीटते हुए बाहर ले आया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें