फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mau News: बोल बम के जयकारे से भक्तों ने किया भगवान शिव का जलाभिषेक

विज्ञापन
विज्ञापन
मऊ। सावन के तीसरे सोमवार को भगवान शिव का जलाभिषेक करने के लिए नगर सहित जिले के शिवमंदिरों में भक्त उमड़े। श्रद्धालुओं ने बिल्व पत्र, भांग-धतूरा, गंगाजल, दूध-दही, पुष्प, पंचामृत, शहद से शिवलिंग का अभिषेक कर सुख-समृद्धि की कामना की। कई श्रद्धालुओं ने व्रत रखने के साथ रुद्राभिषेक भी किया। गाजीपुर से गंगा जल लेकर चले कांवड़िए सोमवार को पैदल ही वापस लौटे और बारिश के बीच बोल बम के जयकारे के साथ विधि विधान से भगवान शिव का जलाभिषेक किया। शिवालयों में दिन भर हर-हर महादेव, बम-बम भोले की गूंज होती रही। जिला प्रशासन की तरफ से जिले के 125 प्रमुख शिव मंदिरों पर सुरक्षा के व्यापक इंतजाम किए गए थे।
विज्ञापन

बारिश होने के दौरान भी भगवान शिव को जल चढ़ाने के लिए लोग अपनी बारी का इंतजार करते दिखे। मंदिरों में पूजन अर्चन करने वालों में अधिकांश संख्या महिलाओं की ही नजर आई। भारी भीड़ को देखते हुए प्रमुख मंदिरों पर सुरक्षा व्यवस्था के मद्देनजर पुलिस बलों की तैनाती की गई थी। नगर में मठियाटोला शिवमंदिर, हनुमानघाट, भीटी स्थित शिवमंदिर, पावरहाउस कालोनी स्थित शिवमंदिर, बालनिकेतन मोड़ स्थित शिवमंदिर, पक्का पोखरा शिवमंदिर, शीतलामाता धाम, गाजीपुर तिराहा के समीप शिव मंदिर, कतुआपुरा शिवाला सहित विभिन्न मंदिरों पर बाबा भोलेनाथ का जलाभिषेक करने के लिए श्रद्धालुओं का रेला लगा रहा। गाजीपुर से गंगा जल लेकर चले कांवड़िये सोमवार को पैदल ही वापस लौटे और बारिश होने के दौरान बोल बम के जयकारे के साथ विधि विधान से भगवान शिव का जलाभिषेक किया। रुद्राभिषेक, कथा, भजन और पूजन का आयोजन भी दिनभर चलता रहा। श्रद्धालुओं की भीड़ और उनके उत्साह से मंदिरों में मेले जैसा माहौल बना रहा।
कुसुम्हा: सावन माह के तीसरे सोमवार को क्षेत्र के शिव मंदिरों में आस्था का जनसैलाब उमड़ पड़ा। श्रद्धालुओं ने ओम् नमः शिवाय और हर-हर महादेव के जयकारों के साथ बाबा भोलेनाथ का जलाभिषेक किया और परिवार की सुख-शांति के लिए मन्नतें मांगीं। क्षेत्र के गोठा स्थित झारखंडी बाबा शिव मंदिर, गोंठा रामशाला शिव मंदिर, रामघाट पंचमुखी शिव मंदिर, मुक्तिधाम रोड का अद्भुत शिव मंदिर, पतनई बाबा पाताल नाथ शिव मंदिर सहित सभी प्रमुख शिवालयों में सुबह से ही भक्तों की लंबी कतारें देखने को मिलीं। भक्तों ने सरयू नदी में स्नान कर कांवड़ में पवित्र जल भरकर बाबा भोलेनाथ को अर्पित किया।
विज्ञापन

रानीपुर: सावन माह के तीसरे सोमवार को स्थानीय ब्लाॅक क्षेत्र के खुरहट, रानीपुर, पलिया, फतेहपुर,काझा, पलिगढ़, अमारी, धर्मसीपुर सहित विभिन्न इलाकों के शिवालयों में श्रद्धालुओ ने विधि विधान से पूजन अर्चन कर भगवान शंकर का जलाभिषेक किया।भक्तों के जयकारे से वातावरण भक्तिमय रहा। दोहरीघाट: सावन माह के तीसरे सोमवार के अवसर पर स्थानीय कस्बा के रामघाट स्थित पंचमुखी शिव मंदिर,गौरीशंकर घाट स्थित प्राचीन शिव मंदिर सहित क्षेत्र के विभिन्न इलाकों के शिव मंदिरों पर तड़के से ही भक्ताें का रेला लगा रहा। शिवभक्तों ने विधि विधान से भगवान शिव का जलाभिषेक किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें