फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mau News: शादी के ढाई महीने बाद फंदे पर लटकता मिला विवाहिता का शव

विज्ञापन
विज्ञापन
मऊ। मधुबन थाना क्षेत्र के सरायमेवागिरी में बृहस्पतिवार को शादी के ढाई महीने बाद विवाहिता का संदिग्ध परिस्थिति में शव कमरे में फंदे से लटकता मिला। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया।
विज्ञापन

मृतका की पहचान मधुबन थाना क्षेत्र के सरायमेवागिरी निवासी संजू 22 पत्नी मयंक मौर्य के रूप में हुई। संजू की शादी बीते 16 फरवरी को हुई थी। परिजनों के अनुसार बृहस्पतिवार की सुबह 11 बजे संजू का पति मयंक दरवाजा खुलवाने गया तो नहीं खुला। मयंक ने जब अन्दर देखा तो संजू पंखे से लटकी थी। उसने इसकी सूचना पुलिस को दी।
जानकारी मिलते ही प्रभारी निरीक्षक संजय कुमार त्रिपाठी घटनास्थल पर पहुंचकर शव को अपने सामने उतराया और पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया। महज ढाई माह में महिला की संदिग्ध परिस्थिति में मौत को लेकर पूरे गांव में चर्चा होती। प्रभारी निरीक्षक संजय कुमार त्रिपाठी ने बताया कि प्रथम दृष्टया मामला आत्महत्या का लग रहा है, लेकिन मौत का असली कारण पोस्टमार्टम रिपोर्ट से स्पष्ट होगा। इस मामले में अभी तक किसी के द्वारा तहरीर नही मिली है। पुलिस जांच में जुटी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें